Sports News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का मैच चल रहा है. इस ऐतिहासिक मैच में ईशान किशन का ऑलराउंड प्रदर्शन देखते ही बना. पहले बल्लेबाजी में तूफान मचाना और फिर मैदान पर हैरतअंगेज कैच लपक लिया. ईशान ने जीत के दो कमाल के पल पेश किए. दोनों का कैच का वीडियो वायरल हो रहा है. फैंस जमकर ईशान की तारीफ कर रहे हैं.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जिस तेज शुरुआत की जरूरत थी, वह ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने दी. अभिषेक ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. वहीं ईशान ने भी दूसरे छोर से रन रफ्तार को बनाए रखा. उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. उनके इस आक्रामक रवैये ने कीवी गेंदबाजों की कमर तोड़ दी और भारत को 255 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाने की नींव रखी.
ईशान का असली कमाल तो भारतीय पारी के बाद देखने को मिला. न्यूजीलैंड की टीम जब 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, ईशान ने अपनी फुर्ती से दो बेहतरीन कैच लपके जिसने कीवी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
YOU CANNOT DO THAT, ISHAN KISHAN! 😱
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
A inspiring moment on the field! Rachin Ravindra walks back, #TeamIndia on top! 🔥
ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | LIVE NOW 👉 https://t.co/Tz1DBSb4nT pic.twitter.com/mJ33whmHiJ
पहला कैच तो जैसे जादू था. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने मिड-विकेट की ओर जोरदार शॉट खेला, गेंद सीमा रेखा की ओर बढ़ रही थी. तभी ईशान ने स्प्रिंट लगाया, डाइव लगाई और एक हाथ से गेंद को हवा में ही झटक लिया. स्टेडियम में मौजूद हर फैन दंग रह गया. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ईशान की वाह-वाही करते फैंस थक नहीं रहे हैं.
Ishan Kishan is everywhere on the field! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
A massive moment in the chase! Is that the World Cup for India? 👀
ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | LIVE NOW 👉 https://t.co/Tz1DBSb4nT pic.twitter.com/rzJSp43xMU
दूसरा कैच तो और भी मुश्किल था और इसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. यह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर हुआ. टिम सीफर्ट ने शॉर्ट बॉल को पुल करने की गलती की और गेंद डीप मिड-विकेट की तरफ गई. ईशान ने कैच लपकने के लिए दौड़ लगाई. उन्होंने गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाई, लेकिन बैलेंस बिगड़ते देख उन्होंने सूझबूझ का परिचय दिया. उन्होंने गेंद को हल्के से ऊपर उछाला, खुद को सीमा रेखा के अंदर संभाला और फिर दोबारा कूदकर कैच को सुरक्षित अपने हाथों में लपक लिया.