menu-icon
India Daily

IND vs NZ T20 World Cup Final: 18, 3, 1, 0... कप्तान सूर्यकुमार का फाइनल में शर्मनाक रिकॉर्ड

मिस्टर 360 सूर्यकुमार का फाइनल में शर्मनाक रिकोर्ड. एक बार फिर नहीं दिखा पाए कत्पानी पारी का जलवा...

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
IND vs NZ T20 World Cup Final: 18, 3, 1, 0... कप्तान सूर्यकुमार का फाइनल में शर्मनाक रिकॉर्ड
Courtesy: X

नई दिल्ली: स्टैट्स कभी-कभी हैरान कर देते हैं. टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज रह चुके सूर्यकुमार यादव के लिए फाइनल मैच किसी क्राइम सीन से कम नहीं हैं. रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय कप्तान एक बार फिर बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. सूर्या ने महज 1 गेंद खेली और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए . इसी के साथ खिताबी मुकाबलों में उनके फ्लॉप शो की लिस्ट और लंबी हो गई.

फाइनल में सूर्या का दर्दनाक आंकड़ा

सूर्यकुमार यादव की फाइनल मैचों की तस्वीर देखिए, यह आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं:

2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल (अहमदाबाद): 18 रन (28 गेंद) - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी पारी खेलकर टीम की मुश्किलें बढ़ाईं 

2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (बारबाडोस): 3 रन (4 गेंद) - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सस्ते में आउट 

2025 एशिया कप फाइनल (दुबई): 1 रन (5 गेंद) - पाकिस्तान के खिलाफ शाहीन अफरीदी का शिकार बने 

2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (अहमदाबाद): 0 रन (1 गेंद) - न्यूजीलैंड के खिलाफ गोल्डन डक 

38 गेंदों में महज 22 रन 

यानी पिछले चार बड़े फाइनल मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव ने कुल 38 गेंदों में महज 22 रन बनाए हैं. उनका औसत तो देखिए, महज 5.5 का है. टी20 के  कहे जाने वाले इस बल्लेबाज का फाइनल में ऐसा प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों के लिए सिरदर्द बन गया है.

मैच में क्या हुआ?

बात करें 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की, तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 255 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. अभिषेक शर्मा (52) और संजू सैमसन (89) ने तूफानी शुरुआत दिलाई. इस बीच जब कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए तो उम्मीद थी कि वह आग लगा देंगे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं. जिमी नीशम की गेंद पर वह बिना खाता खोले ही क्लीन बोल्ड हो गए. पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया .

बल्लेबाजी में सूनापन

मजेदार बात यह है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की जितनी तारीफ होती है, उनकी बल्लेबाजी को लेकर उतने ही सवाल उठते हैं. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी कप्तानी के दम पर भारत ने जीत दर्ज की थी और वह खुद भी कह रहे थे कि फाइनल में प्रेशर होगा, लेकिन यह प्रेशर उनकी अपनी बल्लेबाजी पर भारी पड़ गया. भारत ने यह मैच जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन सूर्या के फाइनल के आंकड़े उनका पीछा करते रहेंगे.