Ishan Kishan ने ठोका शतक तो अदिति ने लुटाया प्यार, इंस्टाग्राम स्टोरी ने खींचा सबका ध्यान
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक लगाया. उनकी पारी पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुशी जाहिर की और उनकी तारीफ की.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी फाइनल का आगाज ईस्ट जोन और साउथ जोन के मुकाबले से हुआ. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और उनका फैसला सही साबित हुआ. टीम ने पहले दिन चार विकेट पर 385 रन बनाए. इस स्कोर में ईशान की नाबाद शतकीय पारी का अहम योगदान रहा. ईशान के इस प्रदर्शन ने फैंस को रोमांचित कर दिया है. हर ओर ईशान के बल्लेबाजी की चर्चा रही है. इसी कड़ी में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी सोशल मीडिया पर ईशान के इस प्रदर्शन की तारीफ की.
ईशान के शतक पर अदिति ने लुटाया प्यार
ईशान किशन के शतक के बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. इसमें उन्होंने ईशान की तस्वीर लगाकर उनकी पारी की तारीफ की. अदिति ने लिखा, 'अ हंड्रेड और ब्यूटीफुली अर्नड'. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस का ध्यान खींचने लगा.
Also Read
135 गेंदों में बनाए नाबाद 111 रन
ईशान पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया. उन्होंने 135 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए. उनकी पारी में अब तक चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं. ईशान के शतक ने ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने चार विकेट खोकर 385 रन का स्कोर खड़ा कर लिया.
वैभव और अभिमन्यु ने भी जमाए रन
ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े. वैभव ने 37 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का रहा. अभिमन्यु ने 86 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली. इसके बाद शिखर मोहन ने भी 120 गेंदों में 85 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया.
किशन-कुशाग्र ने संभाली पारी
दिन का खेल खत्म होने तक ईशान किशन और कुमार कुशाग्र क्रीज पर मौजूद थे. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी कर ली थी. ईशान के शतक के साथ यह साझेदारी ईस्ट जोन के लिए बेहद अहम रही. अब टीम की नजर दूसरे दिन बड़े स्कोर पर होगी. साउथ जोन के गेंदबाजों के सामने इस साझेदारी को जल्द तोड़ने की चुनौती रहेगी.