iPhone Duo की बिक्री शुरू, ₹2.99 लाख कीमत वाले फोन के लिए मची होड़! जानें कहां मिलेगा
अमेरिका की टेक कंपनी Apple ने कुछ ही समय पहले अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था. इस फोन की बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है.
नई दिल्ली: अमेरिका की टेक कंपनी Apple ने कुछ ही समय पहले अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था. इस फोन की बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है. हालांकि, लॉन्च के पहले हफ्ते में इसकी उपलब्धता को लेकर कई सवाल उठ रहे थे. इसमें से एक यूनिट्स का लिमिटेड होना और फोन की भारी मांग बताया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले हफ्ते में भारत में करीब 6,000 यूनिट पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि, Apple ने इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
क्या है iPhone Duo की कीमत:
iPhone Duo के 25 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो यह 2,99,900 रुपये है. वहीं, 512 जीबी मॉडल 3,24,900 रुपये और 1 टीबी मॉडल 3,74,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. फोन के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर को शुरू किए गए थे. कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर एक ग्राहक मैक्सिमम दो यूनिट ही ऑर्डर कर सकता है.
भारत में Apple के 6 आधिकारिक रिटेल स्टोर हैं, जहां से फोन को खरीदा जा सकेगा. बता दें कि ये स्टोर रात 10 बजे तक खुले रहेंगे. हालांकि, पुणे का एप्पल कोरेगांव पार्क स्टोर रात 9:30 बजे बंद होगा. भारत में Apple के स्टोर दिल्ली के साकेत, नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, बेंगलुरु के हेब्बल, मुंबई के BKC और बोरीवली और पुणे के कोरेगांव पार्क में हैं.
Also Read
क्या सीधे स्टोर से खरीद सकेंगे फोन?
अगर आप स्टोर पर जाकर फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले उपलब्धता की जांच करना जरूरी है. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ग्राहकों को ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद स्टोर से फोन लेने का विकल्प मिल सकता है. इसका मतलब है कि स्टोर पर पहुंचने से पहले ऑर्डर और पिकअप की उपलब्धता जांचना बेहतर होगा.
iPhone Duo के फीचर्स:
iPhone Duo में अंदर की तरफ 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन और बाहर की तरफ 5.4 इंच की स्क्रीन दी गई है. फोन को खोलने पर बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल वीडियो देखने, गेम खेलने और एक साथ कई काम करने के लिए किया जा सकता है. वहीं, फोन बंद होने पर भी इसकी बाहरी स्क्रीन से रोजमर्रा के काम किए जा सकते हैं. इसमें मजबूत टाइटेनियम फ्रेम, A20 Pro प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं. इसके अलावा, फोन में दो बैटरी वाला सिस्टम भी है.