menu-icon
India Daily

GT vs RCB: आरसीबी से हार का बदला लेने उतरेगी जीटी, यहां जानें हेड टू हेड; वेदर अपडेट और पिच रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन एक बार फिर से आमने-सामने आने वाले हैं. इस मैच की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करने वाला है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
GT vs RCB: आरसीबी से हार का बदला लेने उतरेगी जीटी, यहां जानें हेड टू हेड; वेदर अपडेट और पिच रिपोर्ट
Courtesy: Pinterest

अहमदाबाद: आईपीएल की गाड़ी अब प्लेऑफ की ओर चल पड़ी है. लीग जल्द ही अपने पड़ाव पर पहुंच जाएगा. अब यहां से सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मैदान में उतरेंगी. इसी कड़ी में अब गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार फिर से इस सीजन आमने-सामने होंगे. इस मैच की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करने वाला है. आज शाम 07:30 बजे होने वाले इस मैच में जीटी पिछले मैच की हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बता दें 24 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु में भिड़ंत हुई थी, जिसमें आरसीबी ने 5 विकेट से बाजी मारी थी. 

साथ ही जीटी इस मैच में जीत दर्ज कर टॉप 4 में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगा. क्योंकि टीम फिलहाल 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर है. वहीं दूसरी ओर आरसीबी की बात करें तो आरसीबी ने अब तक 8 मैच खेले हैं जिनमें 6 मैच में जीत दर्ज कर टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि अहमदाबाद की पिच किसकी सहायक होगी. 

GT vs RCB हेड टू हेड

जीटी और आरसीबी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं जिनमें जीटी ने तीन मैच में बाजी मारी है तो वहीं आरसीबी ने 4 मैच अपने नाम किए हैं. तो ऐसे में शुभमन गिल की सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी ताकि वह इस हिसाब को बराबर कर सके. 

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. पिच पर बड़े शॉट खेलने की गुंजाइश है, जिससे बल्लेबाज खुलकर रन बना सकेंगे. हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिनरों को भी मदद मिलने की संभावना है. यह बल्ले और गेंद के बीच एक संतुलित मुकाबला होने की उम्मीद है. 

जानें अहमदाबाद के मौसम की स्थिति

अब अगर अहमदाबाद के मौसम की बात करें तो आज अहमदाबाद में मौसम साफ रहने की संभावना है. GT vs RCB मैच में बारिश की कोई आशंका नहीं है, इस कारण फैंस पूरे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. मैच के समय तापमान लगभग 32°C के आसपास रह सकता है. 

GT vs RCB संभावित प्लेइंग 11

GT की संभावित प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

RCB की संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश 

Topics