menu-icon
India Daily

DC vs PBKS: क्या आज टूटेगा या बरकरार रहेगा पंजाब की जीत का सिलसिला? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज और संभावित प्लेइंग इलेवन

आज अपराजित पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाला है. मैच की मेजबानी दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम करेगा. मुकाबला दोपहर के 03:30 बजे होना है. लेकिन मैच से पहले जानते हैं किसके पक्ष में रहेगी अरुण जेटली की पिच.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
DC vs PBKS: क्या आज टूटेगा या बरकरार रहेगा पंजाब की जीत का सिलसिला? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज और संभावित प्लेइंग इलेवन
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 में प्ले-ऑफ की दौड़ हर गुजरते मैच के साथ और भी रोमांचक होती जा रही है. इसी कड़ी में आज लीग की अपराजित पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाला है. मैच की मेजबानी दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम करेगा. मुकाबला दोपहर के 03:30 बजे होना है. 

इस सीजन संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है क्योंकि टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए और अपना नेट रन रेट सुधारने के लिए अब मैच को जीतना जरूरी है. सनराइजर्स हैदराबाद से 47 रनों की हार के बाद डीसी इस मुकाबले में उतर रही है. टीम 6 में से महज 3 मैच में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में छठवें पायदान पर विराजमान है. 

वहीं पंजाब किंग्स 6 में से 5 मैच में जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर काबिज है. इतना ही नहीं टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम फिलहाल टूर्नामेंट में अपराजित रही है. ऐसे में टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि कैसी होगी दिल्ली की पिच-

DC vs PBKS हेड टू हेड

अब अगर दोनों टीमें के  बीच आंकड़ों पर एक नजर डाले तो दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखी गई है. दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिनमें दोनों टीमों ने 17-17 मुकाबले में जीत दर्ज की है और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाली ये भिड़ंत काफी रोमांचक होने वाली है. 

पिच रिपोर्ट

अब अगर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. यहां पर हमेशा से ही बल्लेबाजों को मदद मिलती है. पिछले मैच में इस मैदान पर 419 रन बने थे. यह दोपहर का मैच है, इसलिए बाद में ओस पड़ने की कोई समस्या नहीं है. आज फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है. हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मामूली मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में स्पिनर्स खेल में आते हैं. 

बारिश नहीं डालेगी मैच में खलल 

AccuWeather के अनुसार, आज का दिन बेहद गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, और बारिश या आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं है. चूंकि यह दिन का मैच है, इसलिए गर्मी का असर महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन खेल में किसी तरह की बाधा की उम्मीद नहीं है. 

DC vs PBKS की संभावित प्लेइंग XI

DC की संभावित प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी

PBKS की संभावित प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Topics