menu-icon
India Daily

IPL Auction 2024: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, SRH ने इतने करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2023: ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लयेर बने हैं. उन पर 20.50 करोड़ की बोली लगी है. 

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
IPL Auction 2024: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, SRH ने इतने करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए आज दुबई में मिनी ऑक्शन चल रहा है. इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पर इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी है. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस खिलाड़ी को 20.50 करोड़ में खरीदकर सभी को चौंका दिया है. इस खिलाड़ी के पीछे चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु भागी थीं, लेकिन आखिर में एसआरएच ने बाजी मारी. पैट कमिंस पर बेस प्राइज से दस गुना ज्यादा बोली लगी है. 

2 करोड़ की बेस प्राइज

पैट कमिंस की बेस प्राइज 2 करोड़ थी. पहले उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में बिडिंग वॉर शुरू हुआ था. इन दोनों टीमों ने 5 करोड़ तक बोली लगाई. चेन्नई ने 10 करोड़ तक बोली लगाई. बेंगलुरु और हैदराबाद ने 20 करोड़ तक बोली लगाई. लेकिन आखिर में हैदराबाद ने आखिरी में 20.50 करोड़ रुपए में उन्हें खरीद लिया.

टूटा गया सैम कर्रन का रिकॉर्ड

पैट कमिंस से पहले आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के सैम करन के नाम था, जिन्हें पिछले सीजन यानी 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. लेकिन इस बार पैट कमिंस ने 20.50 करोड़ में बिककर इतिहास रच दिया.

ऑस्ट्रेलिया को दिलाया वनडे विश्व कप 2023

पैट कमिंस इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं. पिछले सीजन उन्होंने नहीं खेलने का फैसला किया था. ये वही पैट कमिंस हैं, जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठवीं बार वनडे विश्व कप जीता था.