IPL 2026: RR vs MI में कौन बदलेगा मैच का रुख? इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी सबकी निगाहें
आज IPL 2026 का तेरवां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला है. राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शुरु से ही काफी शानदार दिख रही है.
गुवाहाटी: आज IPL 2026 का तेरवां मुकाबला खेला जाना है. गुवाहाटी में फैंस को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है. राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शुरु से ही काफी शानदार दिख रही है. टीम ने लगातार 2 मैच में जीत दर्ज करने के बाद अंक तालिका में 4 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है.
वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने अभी तक 2 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें एक मैच में जीत मिली वहीं दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. ये मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इस मैच में फैंस की निगाहें कई खिलाड़ियों पर होगी. कुछ अहम खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर से मैच का नतीजा तय होने की संभावना है, इसलिए यहां पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.
1. वैभव सूर्यवंशी
इस सूची में सबसे पहला नाम राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम है. इस युवा खिलाड़ी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से आरआर को जीत दिलाने में अहम भूमिका दिलाई है. लेकिन यह मैच उनके लिए अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है, क्योंकि इस मैच में उनको जसप्रीत बुमराह का सामना करना है जोकि बिलकुल अलग चुनौती होगी. अगर वह बुमराह का सामना करने में सफल होते हैं, तो यह एक बार फिर रॉयल्स के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.
Also Read
- दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मची खलबली! इतने मैच के लिए बाहर हो सकते हैं धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क
- 'समझ से परे था अजिंक्या का फैसला...' रहाणे का चौंकाने वाला डिसीजन! पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लगाई क्लास
- IPL 2026: क्या RR हैट्रिक लगाएगा जीत की हैट्रिक? आज गुवाहाटी में RR vs MI, आएगी बल्लेबाजों की शामत या गेंदबाजों की होगी कुटाई
2. जसप्रीत बुमराह
सूर्यवंशी के बाद दूसरा नाम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आता है. जब भी MI को नियंत्रण की जरूरत होती है, बुमराह काम आते हैं. शिमरोन हेटमायर समेत कई आरआर बल्लेबाजों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी खास है. बुमराह टीम के लिए हमेशा ही किफायती होते हैं. फिर चाहे शुराआती ओवर्स हो या डेथ ओवर्स वह हमेशा ही विकेट निकालने में सफल होते हैं.
3. यशस्वी जायसवाल
आरआर में यशस्वी जयसवाल शीर्ष क्रम में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या के खिलाफ उन्हें एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा. पिछले मुकाबलों में एमआई के कप्तान के खिलाफ जायसवाल संघर्ष करते नजर आए हैं. अगर यशस्वी जायसाल ये पड़ाव पार कर लेते हैं. तो यह टीम के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है.
4. हार्दिक पांड्या
पिछले मैच में अनुपस्थित रहने के बाद इस मैच में एमआई के कप्तान की वापसी की उम्मीद की जा रही है. हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता उन्हें काफी खास बनाता है. इसके साथ ही वह जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ काफी किफायती साबित होते हैं.
5. संदीप शर्मा
अक्सर कम आंके जाने वाला संदीप पर भी इस मुकाबले में सबकी निगाहें टिकी होंगी. संदीप मुंबई के बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखते हैं. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के खिलाफ उनकी शुरुआती सफलता इस मैच में एमआई को बैकफुट पर ला सकता है. संदीप नई गेंद से असरदार होते हैं.