menu-icon
India Daily

MI vs RCB, Pitch Report: रोहित-विराट के बीच होगी वानखेड़े में जीत की जंग, जानिए वानखेडे़ की पिच क्या दिखाएगी असर

IPL 2026 का 20वां मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन पहली बार मैदान पर भिड़ने जा रही हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
MI vs RCB, Pitch Report: रोहित-विराट के बीच होगी वानखेड़े में जीत की जंग, जानिए वानखेडे़ की पिच क्या दिखाएगी असर
Courtesy: Pinterest

IPL 2026 का 20वां मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन पहली बार मैदान पर भिड़ने जा रही हैं. MI vs RCB मुकाबला रविवार को शाम 07:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडिय में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी कमर कस ली है. इस बार दोनों टीमें हाल ही में मिली हार के बोझ तले दबी हुई हैं और उम्मीद कर रही हैं कि यहां जीत से हालात उनके पक्ष में बदल जाएंगे.

हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आ रही है. महज एक जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में आटवें पायदान पर है. वहीं दूसरी ओर रजत पाटीदार की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी अपना पिछला मैच हार कर आ रही है. हालांकि आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही है टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिनमें से 2 में सफलता हासिल हुई. अब दोनों टीमों का फोकस इस मुकाबले को जीतने पर होगा. लेकिन उससे पहले देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई का मैदान किसका साथ देगा- 

बल्लेबाजों का साथ देगी वानखेड़े की पिच

मैच से पहले वानखेड़े के पिच की बात करें तो ये पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. दोनों टीमों की भिड़ंत शाम के समय होने वाली है जिस कारण यहां पर ओस एक अहम रोल अदा करेगी. ओस पड़ने के कारण पिच चिकनी हो जाती है, जिससे बाद के ओवरों में गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है.

इससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वालों को काफी फायदा होता है. यहां पर छोटी बाउंड्री होने के कारण रनों की बारिश होती है. 

बारिश नहीं डालेगी खलल

आज रात मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच में मौसम कोई बाधा नहीं डालेगा. मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस कारण फैंस पूरे 40 ओवर के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

MI vs RCB संभावित प्लेइंग 11

MI संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा

इम्पैक्ट सब: शेरफेन रदरफोर्ड

RCB संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, फिल साल्ट/जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा

Topics