हैदराबाद: आईपीएल 2026 कुछ टीमों के लिए शानदार जा रहा है तो वहीं कुछ टीमें ऐसी हैं जिनके लिए यह उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, जिनमें सबसे चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैतराबाद का नाम आता है. दोनों टीमों टूर्नामेंट में जीवित रहने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं. आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद के घरेलू मैदान पर भिड़ंत होने वाली है.
शुरुआती लगातार तीन हार के बाद अब सीएसके जीत की पटरी पर लौट रही है. पिछले लगातार 2 मैच जीत कर टीम अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 5 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें तीन मैच में हार और महज 2 मैच में जीत हासिल हुई है. यहां पर दोनों टीमें अंक तालिका में अपनी स्थिती को सुधारने की कोशिश करेंगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस ये मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं-
IPL 2026 में SRH vs CSK के बीच आईपीएल 2026 का मैच शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.
SRH vs CSK IPL 2026 में 18 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
SRH vs CSK के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
SRH vs CSK के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
SRH vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
SRH vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
SRH: ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडु मेंडिस, डेविड पायने, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्से, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार
CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, रामकृष्ण घोष, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फाउलकेस