इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांच के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के स्टार इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स अपनी चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. कार्स के बाहर होने के बाद, ऑरेंज आर्मी ने आनन-फानन में उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका के घातक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका अब बाकी बचे सीजन के लिए SRH की जर्सी में नजर आएंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में भारी-भरकम उम्मीदों के साथ खरीदा था, लेकिन उनका फिटनेस टीम के लिए सिरदर्द बन गया. 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए हैदराबाद के पहले मैच से ठीक पहले कार्स चोटिल हो गए थे. इस चोट के कारण वह इस सीजन अपनी टीम के शुरुआती पांच मैचों में एक भी गेंद नहीं फेंक सके.
🚨 Player replacement 🚨@SunRisers pick Dilshan Madushanka as injury replacement for Brydon Carse.
🔽 More details | #TATAIPL | #KhelBindaas https://t.co/uj28Wi63A9— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026Also Read
मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है. निराशाजनक बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 14 टेस्ट और 44 लिमिटेड ओवर्स मैच खेल चुके कार्स पिछले सीजन में भी चोट के चलते नहीं खेल पाए थे. मदुशंका के आने से सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग अटैक में लेफ्ट-आर्म पेस का एक बेहतरीन विकल्प जुड़ गया है, जो विरोधी टीमों के टॉप ऑर्डर के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है.
मंगलवार शाम को IPL गवर्निंग काउंसिल ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर इस बदलाव पर मुहर लगा दी है. आईपीएल के बयान के मुताबिक, 25 वर्षीय दिलशान मदुशंका को 75 लाख रुपये की रकम में सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
दिलशान मदुशंका कोई नया नाम नहीं हैं. वह इससे पहले आईपीएल में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं. बाएं हाथ से स्विंग और सटीक यॉर्कर डालने में माहिर इस श्रीलंकाई युवा के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का शानदार अनुभव है. मदुशंका ने श्रीलंका के लिए अब तक 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 70 विकेट चटकाए हैं.