menu-icon
India Daily

IPL 2026: BCCI ने दूसरे फेज का शेड्यूल किया जारी, इस दिन से शुरू होगा महासंग्राम; यहां जानें पूरी जानकारी

BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. आईपीएल 2026 के दूसरे फेज के मैच देश के 12 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे.

Anuj
Edited By: Anuj
IPL 2026: BCCI ने दूसरे फेज का शेड्यूल किया जारी, इस दिन से शुरू होगा महासंग्राम; यहां जानें पूरी जानकारी
Courtesy: X

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 के दूसरे चरण का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट का यह अहम फेज 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा.

इस दौरान लीग स्टेज के बाकी 50 मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का पहला चरण 28 मार्च से शुरू होगा, जहां उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होगी. 

12 शहरों में खेले जाएंगे मैच

आईपीएल 2026 के दूसरे फेज के मैच देश के 12 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं. अलग-अलग शहरों में मुकाबले होने से देशभर के दर्शकों को स्टेडियम में जाकर मैच देखने का मौका मिलेगा. 

13 अप्रैल से दूसरे चरण की शुरूआत

दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को हैदराबाद में होगी, जहां सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. यह मुकाबला इस फेज के हाई-वोल्टेज शेड्यूल की शुरुआत करेगा. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, अंक तालिका में जगह बनाने की जंग और कड़ी होती जाएगी.

डबल-हेडर मुकाबलों का खास इंतजाम

फैंस के लिए इस बार भी डबल-हेडर मुकाबलों का खास इंतजाम किया गया है. कुल 8 डबल-हेडर खेले जाएंगे, जिनमें दिन के मैच दोपहर 3:30 बजे और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे. इससे दर्शकों को एक ही दिन में दो मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा.

होम वेन्यू में बदलाव

टीमों के होम वेन्यू में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. पंजाब किंग्स की टीम अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी. धर्मशाला में 3 मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं, राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार होम मैच खेलेगी. इसके अलावा आरसीबी अपने तीन मैच बेंगलुरु में और दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी. इस बदलाव से कुछ टीमों को अलग परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा, जो टूर्नामेंट को और दिलचस्प बना सकता है.

Topics