West Bengal Assembly Election 2026

'ईश्वर की योजना में एक नया अध्याय...', KKR ने रिंकू सिंह पर खेला बड़ा दांव, क्या चौथी बार ट्रॉफी उठाने में होगी कामयाब?

KKR के सीईओ वेंकी मैसूर ने खुशी जताते हुए कहा कि रिंकू 2018 से टीम का हिस्सा हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

@Mamtasulaniya
Anuj

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लिया है. KKR ने स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी ने खास कार्यक्रम 'नाइट्स अनप्लग्ड 3.0' के दौरान इस बात का ऐलान किया. इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी इस फैसले की जानकारी साझा की गई.

रिंकू सिंह पिछले कुछ वर्षों में KKR के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग से कई मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है. 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने दबाव की परिस्थितियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी उपयोगिता साबित की है, जिसके चलते टीम प्रबंधन ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है. 

फ्रेंचाइजी का मानना है कि यह कदम भविष्य की योजना का हिस्सा है, जिसमें युवा और भरोसेमंद खिलाड़ियों को नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ाया जा रहा है. आईपीएल 2026 में KKR एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. रिंकू सिंह की नई भूमिका टीम के प्रदर्शन पर सकारात्मक असर डाल सकती है.

2018 में रिंकू सिंह ने किया था डेब्यू

गौरतलब है कि रिंकू सिंह ने 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से वह लगातार KKR के लिए खेल रहे हैं. अब तक वह टूर्नामेंट में 1000 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट 145 से अधिक का रहा है, जो उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह (उपकप्तान), रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन ऐलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप व ब्लेसिंग मुजरबानी.