menu-icon
India Daily

क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू इलाके में 20.7 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. 16 मंजिला यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2024 में लॉन्च हुआ था और इसके 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है.

Anuj
Edited By: Anuj
क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. यह अपार्टमेंट जुहू-तारा रोड पर बन रहे 'पूजा ल्यूमिनायर' प्रोजेक्ट की 12वीं मंजिल पर स्थित है. इस संपत्ति का कुल क्षेत्रफल 3,369 वर्ग फुट है और यह अभी निर्माणाधीन है.

दस्तावेजों के अनुसार, इस अपार्टमेंट की कीमत 20.7 करोड़ रुपये तय की गई है. इस खरीद पर गिल ने करीब 1.24 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है. प्रति वर्ग फुट कीमत लगभग 61,442 रुपए बैठती है, जो इस इलाके के अन्य लग्जरी प्रोजेक्ट्स के अनुरूप मानी जा रही है.

2029 तक पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट

यह प्रॉपर्टी वाशु भगनानी और उनके परिवार द्वारा प्रमोट की गई कंपनी Pooja Leisure and Lifestyle से खरीदी गई है. इस कंपनी में उनके बेटे जैकी भगनानी और पत्नी पूजा भगनानी भी शामिल हैं. 16 मंजिला यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2024 में लॉन्च हुआ था और इसके 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है.

हाई-प्रोफाइल लोगों की पसंद जुहू इलाका

मुंबई का जुहू इलाका लंबे समय से हाई-प्रोफाइल लोगों की पसंद रहा है. रोहित शर्मा, जहीर खान और सूर्यकुमार यादव जैसे क्रिकेटर्स भी यहां प्रॉपर्टी में निवेश कर चुके हैं. गिल का यह निवेश भी इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाता दिख रहा है.

आईपीएल में नजर आएंगे गिल

गौरतलब है कि शुभमन गिल जल्द ही गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग में मैदान पर उतरने वाले हैं. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें हैं. काफी समय से शुभमन गिल मैदान से दूर चल रहे हैं. शुभमन गिल पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इसी के चलते टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली थी. 

IPL का आगाज

अब इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल से काफी उम्मीदें होगी. बीसीसीआई ने पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का आगाज होने में कुछ ही दिन का समय बचा है. टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होंगी.