IPL 2026 से पहले तेज गेंदबाजों का गिरा विकेट, RCB अधिकारी ने बताया क्यों चोटिल हो रहे फास्ट बॉलर?
IPL 2026 का अभियान शुरु होने से पहले ही RCB के लिए एक बुरी खबर आ रही है. टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण अपनी शुरुआती सेवाएं टीम को नहीं दे पाएंगे.
IPL 2026: IPL 2026 शुरु होने में अब महज 3 दिन का समय शेष रह गया है. लेकिन टूर्नामेंट शुरु होने से पहले कई तेज गेंदबाज चोटिल होकर इससे बाहर हो गए हैं. इसी कड़ी में अब मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी जुड़ गया है. बुमराह मौजूदा समय में बीसीसीआई के सेंटरह ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचे हैं. हालांकि फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बुमरहा की चोट गंभीर नहीं है. IPL 2026 की तैयारियों पर तेज गेंदबाजों की चोटों का गहरा असर पड़ा है.
लेकिन लीग शुरु होने से पहले सवाल यह है कि तेज गेंदबाज ही लगातार चोट का शिकार क्यों हो रहे हैं. इसके पीछे असली वजह क्या है. तो अब आरसीबी के एक अधिकारी ने इसके पीछे की असली वजह का खुलासा किया है.
आधे दर्जन से ज्यादा तेज गेंदबाज हुए चोटिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लीग के शुरु होने से पहले ही करीब आधा दर्जन तेज गेंदबाज या तो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं या शुरुआती चरण के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे. बता दें आसीबी और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही आईपीएल से बाहर हो गए हैं. हेजलवुड के साथ-साथ, ऑस्ट्रेलिया के अन्य तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस शुरुआती कुछ मैच नहीं खेले पाएंगे. वहीं नाथन एलिस पूरी सीजन से बाहर हो गए हैं. इतना ही एलएसजी के आकाश दीप, केकेआर के हर्षित राणा भी चोटिल चल रहे हैं.
आरसीबी अधिकारी ने किया कारण का खुलासा
अब आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने तेज गेंदबाजों की इस स्थिती पर बात की है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह स्थिती व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर के कारण है. ये व्यस्त शेड्यूल के कारण है. उन्होंने आगे कहा कि, 'हममें से जो भी क्रिकेट को फॉलो करते हैं, वे जानते हैं कि यह कितना चुनौतीपूर्ण है. घरेलू स्तर पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर भी. इसलिए यह आदर्श स्थिति नहीं है.'
'इस आखिरी चरण में खिलाड़ियों को खोना किसी भी टीम के लिए आदर्श स्थिति नहीं है क्योंकि इससे उनकी रणनीति पर असर पड़ता है. इसलिए मैं इस स्थिति से गुजर रही सभी टीमों के प्रति सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करता हूं.'
खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी आरसीबी
गत वर्ष की चैंपियन आरसीबी के लिए ये आईपीएल सीजन काफी खास होने वला है क्योंकि इस सीजन टीम केवल ट्रॉफी जीतने के ही इरादे से नहीं बल्कि अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. गौरतलब है कि पिछले साल रजत पाटिदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल में मात देकर अपना पहला खिताब जीता था.
और पढ़ें
- 'ईश्वर की योजना में एक नया अध्याय...', KKR ने रिंकू सिंह पर खेला बड़ा दांव, क्या चौथी बार ट्रॉफी उठाने में होगी कामयाब?
- RCB की 'विराट' डील! 16000 करोड़ में इस ग्रुप ने खरीदा, जानें कौन बने नए मालिक?
- IPL 2026: '31 साल की उम्र में वापसी आसान नहीं होती...', इंग्लिश बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स से क्यों मांगी माफी?