menu-icon
India Daily

IPL 2026 Mini Auction: कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी प्लेयर, टॉप-5 में ये नाम शामिल; अनकैप्ड खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए अबू धाबी में आयोजित मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा. इस नीलामी में कुल 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कीमत मिली.

Anuj
Edited By: Anuj
IPL 2026 Mini Auction: कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी प्लेयर, टॉप-5 में ये नाम शामिल; अनकैप्ड खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

स्पोर्ट्स: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए अबू धाबी में आयोजित मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा. इस नीलामी में कुल 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कीमत मिली. खास बात यह रही कि इनमें तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल थे, जबकि दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी रहे.

1. कैमरून ग्रीन- 25.20 करोड़ रुपए

2. मथीसा पथिराना- 18 करोड़ रुपए

3. कार्तिक शर्मा- 14.20 करोड़ रुपए

4. प्रशांत वीर- 14.20 करोड़ रुपए

5. लियाम लिविंग्स्टन- 13 करोड़

आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने ग्रीन

मंगलवार को हुई इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को सबसे ज्यादा कीमत देकर खरीदा गया. ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया. कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए. इतना ही नहीं, वह केकेआर के इतिहास के भी सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए.

KKR ने जमकर पैसा लुटाया

कैमरन ग्रीन के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों पर भी टीमों ने भरोसा जताते हुए बड़ी रकम खर्च की. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, उन्हें भी केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 8.60 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया. जोश इंग्लिस का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये रखा गया था.

आकिब नबी डार पर हुई पैसों का बारिश

इसके अलावा 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले आकिब नबी डार पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भरोसा दिखाया और उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा. यह नीलामी उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुई. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अनुभवी स्पिनर रवि बिश्नोई को 7.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये था. इसके अलावा गुजरात टाइटंस (GT) ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को 7 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा.

कई खिलाड़ियों की बदली किस्मत

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लेग स्पिनर राहुल चाहर को 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था. वहीं आरसीबी ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले युवा गेंदबाज मंगेश यादव को 5.20 करोड़ रुपये में खरीदकर सबको चौंका दिया. कुल मिलाकर आईपीएल 2026 की इस मिनी नीलामी में टीमों ने खिलाड़ियों पर खुलकर पैसा खर्च किया और कई खिलाड़ियों की किस्मत रातों-रात बदल गई.