IPL 2026

IPL 2026: 14 मैच में 10 हारे… फिर भी रिलैक्स मोड में नजर आए हार्दिक पांड्या, सवालों के घेरे में कप्तानी

IPL 2026 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. पांच बार की चैंपियन इस पूरे सीजन संघर्ष करती ही नजर आई. जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस ने हार के साथ अपने अभियान का अंत किया.

X (@Vipintiwari952)
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. पांच बार की चैंपियन इस पूरे सीजन संघर्ष करती ही नजर आई. जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस ने हार के साथ अपने अभियान का अंत किया. वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद जहां फैंस मायूस दिखाई दिए, वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या का शांत और मुस्कुराता अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. क्योंकि जब से हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं तब से टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. 

जिस कारण हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की यह सीजन की 10वीं हार रही. टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल कर सकी और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही. 

हार के बाद भी शांत दिखे हार्दिक

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पंड्या ने कहा कि हमने विपक्षी टीम को 10-15 रन ज्यादा दे दिए. उनके मुताबिक विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, लेकिन पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने से टीम मुकाबले में पिछड़ गई.

हालांकि जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था हार्दिक का सहज और रिलैक्स रवैया. पूरे सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद फैंस को उम्मीद थी कि कप्तान ज्यादा धीर गंभीर नजर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

फिटनेस को लेकर उठे सवाल

इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी नहीं की, जबकि मैच के दौरान उन्हें स्ट्रेचिंग करते देखा गया था. इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं थी. हालांकि मैच के बाद हार्दिक ने साफ किया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है.

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और कप्तानी सब कुछ करते हैं, इसलिए कभी-कभी सिर्फ बल्लेबाजी का आनंद लेना भी जरूरी होता है.

कप्तानी पर बढ़े सवाल

जब के हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं तब से टीम का प्रदर्शन लगातार खराब ही रहा है, जिस कारण अब हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. 2024 में टीम आखिरी स्थान पर रही थी जबकि 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी और अब 2026 में नौवें नंबर पर अपना खेल खत्म किया.