MI vs LSG, Live Streaming: प्लेऑफ की उम्मीदें धरी, अब इज्जत बचाने उतरेगी मुंबई और लखनऊ! मैच से पहले यहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
IPL 2026 का 47वां मुकाबला संघर्षरत मुंबई इंडियंस और खराब फॉर्म में चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होना है. मुकाबला एमआई के घरेलू मैदान मुंबई के वानखेजड़े स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग-लगभग खत्म हो गई हैं.
मुंबई: IPL 2026 का 47वां मुकाबला संघर्षरत मुंबई इंडियंस और खराब फॉर्म में चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होना है. मुकाबला एमआई के घरेलू मैदान मुंबई के वानखेजड़े स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग-लगभग खत्म हो गई हैं. मुबंई इस मैच में जीत दर्ज कर अपनी साख बचाने का प्रयास करेगी क्योंकि टीम की प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है. वहीं ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन है.
जहां एक ओर MI ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 9 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें महज 2 मैच में जीत ही सफलता मिली है. 4 अंक के साथ ही एमआई अंक तालिका में नवें पायदान पर है तो वहीं दूसरी ओर पंत सेना ने अभी तक 8 मैच खेले हैं जिनमें 2 मैच में सफलता मिली है. एलएसजी के खाते भी 4 अंक है और इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दसवें स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच इज्जत बचाने वाला मैच हो सकता है. तो मैच से पहले जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी-
MI vs LSG के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
MI vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
MI vs LSG के बीच मैच कब खेला जाएगा?
MI vs LSG IPL 2026 में 04 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
MI vs LSG के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
MI vs LSG के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
MI vs LSG के बीच टॉस किस समय होगा?
MI vs LSG के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
MI vs LSG का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
MI vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
MI vs LSG मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
MI vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
MI vs LSG स्क्वाड
MI: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद मालेवार सलाउद्दीन इजहार
LSG: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिगवेश सिंह राठी, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, अवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव। अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी