menu-icon
India Daily

LSG VS RR, Pitch Report: बल्लेबाजों का स्वर्ग या गेंदबाजों का जाल? इकाना की पिच पर आज कौन मारेगा बाजी?"

IPL 2026 का सीज़न अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है. बुधवार  22 अप्रैल को लीग का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
LSG VS RR, Pitch Report: बल्लेबाजों का स्वर्ग या गेंदबाजों का जाल? इकाना की पिच पर आज कौन मारेगा बाजी?
Courtesy: ANI

लखनऊ: IPL 2026 का सीज़न अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है. बुधवार  22 अप्रैल को लीग का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना है. इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है, क्योंकि दोनों ही टीम इस मैच में जीत दर्ज कर वापसी की लय हासिल करना चाहेगी. अब टीमों के बीच टॉप 4 में जगह बनाने की जंग जारी है. 

बता दें शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करने वाली राज्थान रॉयल्स ने 6 मैचों में से 4 मैच में जीत दर्ज कर अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है वहीं दूसरी लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में से केवल 2 में ही सफलता हासिल की है और इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है. हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारकर अंक तालिका में अपनी स्थिती को सुधाने में सफल हो पाती है. लेकिन  उससे पहले देखते हैं कि इकाना स्टेडियम की पिच किसका साथ देगी. 

बल्लेबाजों के लिए आदर्श है लखनऊ की पिच

लखनऊ की पिच की अगर बात की जाए तो यहां की पिच बल्लेबाजों की मददगार है. जब तक गेंद बल्ले पर सही से लगती है, बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं. तेज गेंदबाजों के पास इस पिच पर सीमित विकल्प होते हैं और उन्हें यहां पर सफल होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. 

बुधवार को कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

AccuWeather के अनुसार बुधवार को लखनऊ का मौसम साफ रहने वाला है. लखनऊ में कड़ाके की गर्मी पड़ रही है जिस कारण तेज धूप की संभावना है. मैच के समय मौसम साफ रहेगा. साथ ही बुधवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है. फैंस पूरे 40 ओवर के गेम का लुत्फ उठा सकते हैं. बता दें आज लखनऊ का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 

LSG vs RR संभावित प्लेइंग 11

RR की संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी , यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा,  रविंद्र जडेजा , जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा  

इम्पैक्ट प्लेयर : संदीप शर्मा/शुभम दुबे 

LSG की संभावित प्लेइंग 11: मिचेल मार्श , एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान & विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, अवेश खान,  प्रिंस यादव , मणिमारन सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी  

इम्पैक्ट प्लेयर : आयुष बडोनी

Topics