LSG vs KKR: आज इकाना में होगी अस्तित्व की लड़ाई, जानिए लखनऊ की पिच किस पर होगी मेहरबान
आज सीजन का 38वां मुकाबला IPL 2026 की दो संघर्षरत टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला है. मैच LSG के घर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा.
लखनऊ: आज सीजन का 38वां मुकाबला IPL 2026 की दो संघर्षरत टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला है. मैच LSG के घर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीजन फॉर्म वापसी के लिए संघर्ष कर रही है.
जहां एक ओर ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 मैच में से महज 2 जीत दर्ज किए हैं तो वहीं दूसरी ओर अजिंक्या रहाणे की कोलकाता नाईट राइडर्स इस टूर्नामेंट में केवल ही मैच में जीत दर्ज में सफल रही है. दोनों टीमों इस मैच में जीत दर्ज कर अपनी अस्मिता को बचाने का प्रयास करेंगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ की पिच बल्लेबाजों का साथ देती है या गेंदबाजों का.
नीचे से नंबर वन की जंग
अगर ऐसा कहा जाए की LSG और KKR के बीच नीचे से नंबर वन आने की होड़ है तो गलत नहीं होगा क्योंकि दोनों टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे विराजमान है. केकेआर जहां महज एक जीत और 3 अंक के साथ दसवें पायदान पर है वहीं दूसरी ओर पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स 2 जीत और 4 पॉइंट्स के साथ नवें नंबर पर विराजमान है.
LSG vs KKR हेड टू हेड
आंकड़ों की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी बादशाहत दिखाते हुए 5 मैच में कब्जा किया है तो वहीं दूसरी ओर केकेआर केवल 2 मैच में जीत दर्ज कर पाई है. इस सीजन में पहले भी दोनों टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं जिसमें पंत की LSG ने 3 विकेट से बाजी मारी थी.
लखनऊ की पिच पर स्पिनर्स का चलेगा जादू
आज के मैच के लिए काली मिट्टी की सतह को रोल किया गया, जिस कारण यहां की पिच बल्लेबाजों का समर्थन करेगी. हालांकि यहां की पिच स्पिनर्स की मददगार मानी जाती है लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है. इस मैदान पर ओस एक फैक्टर बनकर उभरेगा. ड्यू फैक्टर के कारण कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं.
लू करेगी खिलाड़ियों को परेशान
मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ में मैच के दौरान मौसम बेहद गर्म होने वाला है. इसके साथ ही शाम होने के बावजूद खिलाड़ियों के लू परेशान करेगी. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन के समय तापमान अधिकतम 43°C तक पहुंच गया था, लेकिन मैच के दौरान यह 33°C से 38°C के बीच रहेगा.
LSG vs KKR संभावित प्लेइंग 11
LSG संभावित प्लेइंग 11: आयुष बदोनी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रिंस यादव
KKR संभावित प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ट/मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, कैम ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना/वैभव अरोड़ा
इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती
और पढ़ें
- LSG vs KKR, Live Streaming: लखनऊ में होगी पंत-रहाणे की कप्तानी परीक्षा, यहां जान लें मैच से जुड़ी पूरी जानकारी
- CSK vs GT: मैच से पहले चेपॉक की पिच किसका देगी साथ? छक्के-चौकों की होगी आतिशबाजी या स्पिनर्स मचाएंगे गदर, जानें वेदर अपडेट
- CSK vs GT: जीटी के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे धोनी? वापसी पर सस्पेंस बरकरार! फिटनेस नहीं ये है टीम से बाहर रहने की वजह