DC vs RR , Live Streaming: अरुण जेटली में प्लेऑफ का महासंग्राम, जानें किस ऐप पर उठा पाएंगे मैच का लुत्फ
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगे, जहां वे IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी कोशिशों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे.
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगे, जहां वे IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी कोशिशों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे. दोनों टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करने की दावेदार हैं. हालांकि भले ही दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन कुछ खास दौर से नहीं गुजरी लेकिन फिर भी टीम यहां से भी प्लेऑफ में प्रवेश कर सकती है. मेजबान DC ने अब 12 मैचों में महज 5 मैच में जीत दर्ज की है. 10 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है और प्रतियोगिता में बने रहने के लिए उसे जीतना जरूरी है.
वहीं दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ में पांचवें पायदान पर है. टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिनमें से उन्होंने 6 मैच जीते हैं, टीम 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंचने के लिए मशक्कत कर रही है. तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारकर प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाती है. लेकिन उससे पहले जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी-
DC vs RR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
DC vs RR के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
DC vs RR के बीच मैच कब खेला जाएगा?
DC vs RR IPL 2026 में 17 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
DC vs RR के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
DC vs RR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
DC vs RR के बीच टॉस किस समय होगा?
DC vs RR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
DC vs RR का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
DC vs RR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
DC vs RR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
DC vs RR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
DC vs RR स्क्वाड
DC: अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, विप्रज निगम, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार, डेविड मिलर, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी
RR: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरॉन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युधवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे। प्रिटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला