IPL 2026

DC vs MI, Live Streaming: 3:30 से होगी दिल्ली-मुंबई में भिड़ंत, किसकी जीत का सिलसिला चलेगा? जानिए कहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग

शनिवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने लीग की शुरुआत जीत के साथ की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारेगी.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 ने अब रफ्तार पड़ ली है. लीग धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है. अभी तक कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं और आज फैंस के लिए मैच का  डबल धमाल होने वा्ला है क्योंकि शनिवार को आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें पहला मुकाला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. तो वहीं दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोपहर 3:30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर आमने-सामने होंगी.

दिल्ली को अपने पहले मुकाबले में जीत हांसिल हुई थी. उसके बाद अब टीम एक फिर से वही कहानी दोहराने की कोशिश करेगी. हालांकि मुंबई इंडियंस ने भी अपने पहले मुकाबले में बाजी मारी थी.  देखना दिलचस्प होगी कि कौन टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखती है. तो आईए जानते हैं आप कब और कहां ये मुकाबला देख सकते हैं-

DC vs MI: हेड टू हेड 

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों टीमें अभी तक कुल 37 मुकाबले में आमने-सामने रही हैं. जिनमें मुंबई ने 21 मैच में जीत दर्ज की है तो वहीं दिल्ली ने 16 मुकाबलों में बाजी मारी है. आंकड़ो के आधार पर एमआई का पलड़ा भारी लग रहा है. 

DC vs MI के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

DC vs RR के बीच खेला जाने वाला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

DC vs MI के बीच मैच कब खेला जाएगा?

DC vs MI IPL 2026 में 04 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

DC vs MI के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

DC vs MI के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे शुरू होने वाला है.

DC vs MI के बीच टॉस किस समय होगा?

DC vs MI के बीच आईपीएल 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 03:00 बजे होगा.

DC vs MI का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

DC vs MI के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

DC vs MI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

DC vs MI के बीच आईपीएल 2026 का मैच जियोहॉटस्टार  ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.