menu-icon
India Daily

CSK vs PBKS: जीत के बाद भी BCCI ने थमा दिया 24 लाख का जुर्माना! अय्यर की कैप्टेंसी पर फिर लगी PBKS को फटकार

सीएसके को हराने के बाद बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स को फटकार लगाते हुए टीम के कप्तान पर स्लो ओवर रेट के कारण 24 लाख का जुर्माना लगा दिया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
CSK vs PBKS: जीत के बाद भी BCCI ने थमा दिया 24 लाख का जुर्माना! अय्यर की कैप्टेंसी पर फिर लगी PBKS को फटकार
Courtesy: X (@mufaddal_vohra)

नई दिल्ली: बीती शाम पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का सातवां मुकाबला खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स ने इस लीग की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर पहले ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं. अय्यर की पंजाब किंग्स ने सीएसके को उनकी ही घरेलू मैदान पर 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. 

हालांकि इस जीत के बाद भी पंजाब किंग्स को फटार मिली. पंजाब किंग्स ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद बीसीसीआई को उन्हें फटकार लगानी पड़ी. जीत के बाद अय्यर को बीसीसीआई की ओर से 24 लाख का जुर्माना लगाया गया. 

अय्यर को मिली दोहरी सजा!

3 अप्रैल को आईपीएल का सातवां मैच खेला गया जिसमें पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ स्लो ओवर-रेट के कारण अय्यर को सजा दी गई थी. इस बार भी उन्होंने सीएसके के खिलाफ यही गलती दोहराई. जिस कारण IPL गवर्निंग काउंसिल ने कप्तान को कड़ी सजा सुनाते हुए उन पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है. 

टीम के बाकी खिलाड़ी पर भी लगा जुर्माना

इसके लिए केवल अय्यर पर ही बल्कि पूरी टीम पर जुर्माना लगाया गया है. मैच के बाद आईपीएल द्वारा एक बयान जारी हुआ जिसमें कहा गया कि, 'IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत PBKS टीम का यह इस सीजन का दूसरा उल्लंघन था, जो स्लो ओवर-रेट से संबंधित है, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. जबकि इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाएगा.'

PBKS ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत 

इस सीजन पंजाब किंग्स एक दम अलग ही रूप में नजर आ रही है. टीम ने  शुक्रवार को सीएसके को पांच विकेट से हराया. जब से अय्यर ने पंजाब किंग्स की कमान संभाली है तब से टीम कुछ अलग ही अंदाज में मैदान पर उतर रही है.

लगातार 2 सीजन ने पीबीकेएस का माइंडसेट ही अलग है.  इस समय पंजाब किंग्स चार अंकों और 0.637 नेट रनरेट के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है. 

Topics