menu-icon
India Daily

CSK vs KKR: चेपॉक में आज केकेआर-सीएसके होंगे आमने-सामने, जानिए हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच और वेदर रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2026 का एक महत्वपूर्ण मुकाबला 14 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 07:30 बजे खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें जीत दर्ज कर अपने-अपने अभियान को सुधारने का प्रयास करेगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
CSK vs KKR: चेपॉक में आज केकेआर-सीएसके होंगे आमने-सामने, जानिए हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच और वेदर रिपोर्ट
Courtesy: ANI

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2026 का एक महत्वपूर्ण मुकाबला 14 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 07:30 बजे खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें जीत दर्ज कर अपने-अपने अभियान को सुधारने का प्रयास करेगी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सिलसिला खत्म करने के बाद सीएसके नए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. अब टीम जीत की इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी ताकि वह लीग में वापसी कर सकें. पिछले मैच में न केवल सीएके के बल्लेबाजों ने बल्कि टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था.

वहीं, केकेआर इस सीजन में एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है और अब उस पर अपना खाता खोलने का दबाव है. फैंस के लिए मुकाबला बेहद रोचक और अहम होने वाला है. अब मैच से पहले देखते हैं कि चेन्नई की पिच और मौसम किसका साथ देती है. 

बल्लेबाज या गेंदबाज चेन्नई में कौन होगा असरदार

चेपॉक की पिच काली मिट्टी की होने की उम्मीद है, जो अच्छी गति और उछाल प्रदान करेगी. यह पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ ही पिच धीमी होती जाती है. जिस कारण बाद में यहां स्पिनर्स को काफी सहायता मिलती है. स्पिनर्स के लिए ये पिच काफी असरदार मानी जाती है. सटीक लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज भी प्रभावी होते हैं.

चेन्नई में गर्मी बरसाएगी कहर

Accuweather के अनुसार मंगलवार को चेन्नई का मौसम गर्म और उमस से भरा हो सकता है.  आज चेन्नई का  तापमान 28°C से 34°C के बीच रहने की संभावना है. वहीं ह्यूमिडिटी 85 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. इसके अलावा दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है.

CSK vs KKR हेड टू हेड

अगर दोनों टीमें के बीच के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से 21 मैच में सीएसके ने बाजी मारी ह तो वहीं केकेआर को महज 12 मैच में सफलता मिली है, इसके अलावा एक मैच में का कोई नतीजा नहीं निकला था. आंकड़ों के हिसाब से चेन्नई सुपर किंग्स का केकेआर के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है.

CSK vs KKR संभावित प्लेइंग 11

CSK KKR संभावित प्लेइंग 11: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान , डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह

KKR संभावित प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा

Topics