IPL 2025, PBKS vs DC: ब्लैकआउट के चलते रुका था मुकाबला, अब होगा री-स्टार्ट, कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब किंग्स शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 66वें मैच में अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी.

Social Media
Gyanendra Sharma

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी पंजाब का मुकाबला आज दिल्ली से होगा. मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली पहले ही टॉप-4 से बाहर हो चुकी है. मैच पहले धर्मशाला में खेला जा रहा था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण ब्लैकआउट का फैसला किया गया और मैच बीच में रोक दिया गया. 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. खेल में उतरने वाली दोनों टीमों की आकांक्षाएं अलग-अलग होंगी. जहां एक टीम प्लेऑफ में दो मौके हासिल करने के लिए शीर्ष स्थान पर रहना चाहेगी, वहीं दूसरी टीम अगले सीजन पर नज़र रखते हुए कुछ युवाओं को मौका देने और नई रचना और टीम संरचना आजमाने की कोशिश करेगी.

अक्षर को लेकर सस्पेंस

पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन की जगह लेने वाले काइल जैमिसन टीम में शामिल होंगे. उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी. दिल्ली के लिए अक्षर खेलने के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं ये मैच से पहले ही पता चलेगा. इसके पिछले मैच में अक्षर पटेल अनफिट होने के कारण टीम से बाहर थे. 

संभावित XI

पीबीकेएस संभावित XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह , जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस , अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल .

डीसी संभावित XI: केएल राहुल , फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान)/माधव तिवारी, विप्रज निगम, कुलदीप यादव , दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार.