Liam Livingstone: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन की तैयारी पूरी हो चुकी है.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पछाड़ते हुए यह बड़ी बोली लगाई, क्योंकि पंजाब किंग्स ने लिविंगस्टोन को रिटेन नहीं किया था. आरसीबी में आने के बाद इस ऑलराउंडर ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.
लिविंगस्टोन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "आरसीबी एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और इसके प्रशंसक बेहद भावुक हैं. यह मेरे लिए नई शुरुआत है. उन्होंने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने को लेकर कहा कि वहां की छोटी बाउंड्री उनके खेल के लिए बेहतर साबित होगी.
LIAM LIVINGSTONE SHOW IN T10 LEAGUE. 🤯🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 26, 2024
- The RCB middle order 🥶 pic.twitter.com/x4EqFT6dq3
2019 में आईपीएल डेब्यू
लिविंगस्टोन ने इससे पहले 2019 में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया था और पिछले तीन सीजन पंजाब किंग्स के साथ बिताए, जहां उन्होंने 827 रन बनाए.
आरसीबी में पुराने दिग्गजों को लेकर यादें ताजा
लिविंगस्टोन ने टेलीविजन पर आरसीबी के लिए खेल चुके दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, क्रिस गेल, और एबी डिविलियर्स को देखने की यादें साझा कीं. अब वह कोहली और साथी अंग्रेज खिलाड़ी फिल साल्ट के साथ खेलकर अपना प्रभाव छोड़ने के लिए उत्सुक हैं. इस बार नीलामी में फिल साल्ट को भी आरसीबी ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा है.
पहला आईपीएल खिताब जीतने की तैयारी
लिविंगस्टोन ने कहा, 'हमारी नीलामी शानदार रही, हमने कुछ बेहतरीन और चतुर खिलाड़ी चुने हैं. मैं आरसीबी के साथ अपनी पहली ट्रॉफी जीतने की कोशिश करूंगा.' इस टीम में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें मैं बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, इसलिए मैं एक समूह के रूप में वहां खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं. विराट जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलना वाकई शानदार होने वाला है.'
फैंस बेताब
लिविंगस्टोन के जुड़ने से आरसीबी की बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन को मजबूती मिलेगी. फैंस अब कोहली, लिविंगस्टोन, और साल्ट की जोड़ी को मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.