menu-icon
India Daily

IPL 2025, CSK vs MI: चेपॉक में गरजेगा बल्लेबाजों का बल्ला या फिर गेंदबाजों का दिखेगा जलवा? कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2025, CSK vs MI Live Streaming: आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस 18वें सीजन के तीसरे मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं. हम यहां पर ये जानने वाले हैं कि आखिर आप इस मुकाबले को कब-कहां और कैसे देख सकते हैं. इसके अलावा पिच रिपोर्ट को लेकर भी चर्चा करने वाले हैं.

Praveen
Edited By: Praveen
IPL 2025, CSK vs MI: चेपॉक में गरजेगा बल्लेबाजों का बल्ला या फिर गेंदबाजों का दिखेगा जलवा? कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Courtesy: Social Media

IPL 2025, CSK vs MI Live Streaming: आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस 18वें सीजन के तीसरे मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं. ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है और फैंस के बीच इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह भी रहता है. बता दें कि मुंबई और चेन्नई का मैच एक बड़ा मुकाबला होता है और दोनों टीमों के फैंस के बीच भी एक अलग तरह की जंग देखने को मिलती है.

मुंबई और चेन्नई दोनों ही टीम एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. इसी कड़ी में फैंस को उम्मीद होगी कि एक बार फिर से कुछ इसी तरह का मुकाबला देखने को मिले. हम यहां पर ये जानने वाले हैं कि आखिर आप इस मुकाबले को कब-कहां और कैसे देख सकते हैं. इसके अलावा पिच रिपोर्ट को लेकर भी चर्चा करने वाले हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स:  ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दूबे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, अंशुल कंबोज.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू/अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर.

कैसी होगी चेपॉक पिच

अगर एमए. चिदंबरम स्टेडियम के पिच की बात करें तो यहां पर दो तरह का विकेट देखने को मिल सकता है. एक तरफ जहां पर स्पिनर्स को मदद मिलती है. हालांकि, पिछले कुछ समय से चेन्नई में बैटिंग विकेट देखने को मिलता है और ऐसे में बल्लेबाजों की मौज रहने वाली है. इसके अलावा अगर जो टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी क्योंकि मुकाबले के दौरान ओस आने की संभावना है.

कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला

अगर इस मैच की बात करें तो ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा. इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं. इसके अलावा इसरी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होने वाली है.

Topics