IPL 2025: आठ दिन बदला रंग, कोहली के लिए चिन्नास्वामी में बनेगा सफेद सागर
कोलकाता और बेंगलुरु के मैच में चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस नई तैयारी में हैं. सोशल मीडिया पर कोहली को सफेद रंग से विदाई देने की तैयारी है. फैंस लाल रंग में नहीं सफेद टी-शर्ट में दिख सकते हैं
पिछले आठ दिन क्रिकेट की दुनिया के लिए किसी झटके से कम नहीं रहे. ये वो आठ दिन थे, जिन्होंने न सिर्फ भारत को, बल्कि पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया. इन आठ दिनों में भारत और एक खास भारतीय, विराट कोहली, हर जुबान पर छाए रहे. इसका असर अब दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर भी पड़ रहा है. आईपीएल 17 मई से दोबारा शुरू हो रहा है, लेकिन इसका रंग-रूप पहले जैसा नहीं होगा. शनिवार को जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आमने-सामने होंगे, तो माहौल उत्साह के साथ-साथ भावुक भी होगा. मैदान पर लाल, काले या बैंगनी रंगों की चमक कम होगी, और सफेद रंग की शांति हावी होगी.
दिग्गज क्रिकेटर और कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया कि टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करते समय उत्सव का माहौल कम रखा जाए. गावस्कर ने कहा, यह समय देश के लिए एकजुट होने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने का है. आईपीएल की चमक-धमक को कुछ समय के लिए कम करना उचित होगा. उनकी इस सलाह को मानते हुए बीसीसीआई ने फैसला लिया कि 17 मई को शुरू होने वाले मैचों में संगीत और नाच-गाने की जगह शांति और सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी.
आरसीबी ने आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अच्छा रहा है. इस सीजन के पहले मैच में आरसीबी ने केकेआर को हराया था. टीम के अभी तक 11 मैच से 16 पॉइंट्स हैं और दूसरे नंबर पर है. दूसरी ओर कोलकाता के 12 मैच में 11 पॉइंट्स है. डिफेंडिंग चैंपियन का प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल है.