IPL 2025: बेंगलुरु और हैदराबाद की टीम ने की बड़ी गलती, BCCI ने लगा दिया तगड़ा जुर्माना
IPL 2025, RCB vs SRH: बेंगलुरु बनाम हैदराबाद मुकाबला लखनऊ में खेला गया. इस मैच में दोनों ही टीमों ने स्लो ओवर रेट के साथ गेंदबाजी की और इसी वजह से दोनों टीमों के कप्तान पैट कमिंस और रजत पाटीदार पर जुर्माना लगाया गया है.
IPL 2025, RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए एक मुकाबले के बाद दोनों टीमों को बड़ा झटका लगा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों टीमों पर धीमी ओवर रेट के लिए भारी जुर्माना लगाया है. यह घटना 24 मई 2025 को लखनऊ में खेले गए मैच के दौरान हुई, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु को 42 रनों से हराया था.
लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए. IPL के नियमों के अनुसार, हर टीम को 20 ओवर तय समय में खत्म करने होते हैं, लेकिन RCB और SRH दोनों ही इसमें नाकाम रहीं. BCCI ने इसे नियमों का उल्लंघन माना और दोनों टीमों पर सख्त कार्रवाई की. धीमी ओवर रेट की वजह से न सिर्फ कप्तानों, बल्कि RCB की पूरी टीम को जुर्माना झेलना पड़ा.
रजत पाटीदार और RCB पर भारी जुर्माना
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर इस गलती की बड़ी सजा भुगतनी पड़ी. BCCI ने उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. इतना ही नहीं, RCB की पूरी प्लेइंग इलेवन, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल था, पर भी 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25% (जो भी कम हो) जुर्माना ठोका गया. दरअसल, यह RCB का इस सीजन में दूसरा ओवर रेट उल्लंघन था, जिसके चलते पूरी टीम को सजा दी गई. इससे पहले भी RCB को ऐसी गलती के लिए चेतावनी मिल चुकी थी.
पैट कमिंस को भी नहीं बख्शा
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी इस कार्रवाई से बच नहीं सके. उन पर भी धीमी ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. हालांकि, SRH के लिए यह सीजन का पहला उल्लंघन था, इसलिए सिर्फ कप्तान पर ही जुर्माना लगा और बाकी टीम को छोड़ दिया गया. मैच के दौरान SRH को आखिरी दो ओवरों में एक अतिरिक्त फील्डर अंदर रखने की सजा भी मिली थी, लेकिन उस समय तक वे मैच जीत चुके थे, इसलिए इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा.
और पढ़ें
- विराट या रूट नहीं! जोस बटलर ने बताया अपने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम बताकर सभी को चौंकाया
- IPL 2025, PBKS vs DC: टॉप-2 में फिनिश करने के लिए दिल्ली से भिड़ेगी पंजाब, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
- IPL 2025, PBKS vs DC: ब्लैकआउट के चलते रुका था मुकाबला, अब होगा री-स्टार्ट, कैसी होगी प्लेइंग इलेवन