Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

IPL 2024: GT के घर में दहाड़ेंगे दिल्ली के 'शेर', कैसा है पिच का मिजाज? देखें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, GT vs RR: आईपीएल 2024 में आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स एक बड़ा मुकाबला होना है, इससे पहले जान लीजिए संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के बारे में..

India Daily Live

IPL 2024, GT vs RR: आईपीएल 2024 का 32वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मुकाबले का लाइव प्रसारण होगा. इन दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 3 मै हुए हैं. 2 मुकाबले जीटी ने जीते, जबकि एक में दिल्ली कैपिटल्स को विजय मिली. इस मैदान पर दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, पिछले मैच में यहां दिल्ली ने जीत दर्ज की थी. 

अगर बात इस सीजन की करें तो दोनों टीमों अपना 7वां मैच खेलने उतरेंगी. गुजरात ने 6 में 3 जीते हैं. वो 6 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में नंबर छह पर है. वहीं दिल्ली ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं. वो 4 अंकों के साथ 9वें नंबर पर है. आज दिल्ली को हर हाल में जीत की दरकार है, ताकि वो प्वाइंट टेबल में अपनी स्थिति ठीक कर सके. 

कैसी होगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है. इस मैदान पर आईपीएल के 30 मैच हुए हैं, जिनमें 14 मैचों में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि टारगेट चेज करने वाली टीम ने 16 मैच जीते हैं. इस मैदान का हाई स्कोर 233/3, जिसे गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था. 

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुबमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, इंपैक्ट प्लयेर- शाहरुख खान

दिल्ली कैपिटल्स की संबावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (C&WK), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा, इंपैक्ट प्लेयर- अभिषेक पोरेल