चक दे इंडिया! अंग्रेजों को हराकर पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, खुशी से झूम उठा हिंदुस्तान
Paris Olympic 2024: अंग्रेजों को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारतीय टीम ने पेनाल्टी शूट आउट में इंग्लैंड को 4-2 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. भारत ने ग्रेट ब्रिटेन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. भारत के लिए यह जीत बहुत ही अहम है. पूरा देश खुशी से झूम उठा है. दोनों के बीच मेंस हॉकी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच 1-1 की बराबरी पर रहा. विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ. भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में ब्रिटेन को 4-2 से हराकर हिंदुस्तान का परचम लहरा दिया है.
जीत के हीरो रहे अपना आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेल रहे गोलकीपर श्रीजेस
फुल टाइम मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया था. लेकिन इसके बाद हुए पेनल्टा शूट आउट में टीम इंडिया ने लगातार 4 गोल करके हिंदुस्तान के परचम को लहरा दिया. ब्रिटेन पेनल्टी शूट आउट में मात्र दो गोल ही कर पाया. इस जीत के हीरो भारतीय गोलकीपर श्रीजेस रहे. वह अपना आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेल रहे हैं. ओलंपिक के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने इसे अपने आखिरी टूर्नामेंट होने का ऐलान किया था. साथ ही कहा था कि उम्मीद है कि हम इस बार ओलंपिक में पदक लेकर आएं. श्रीजेश ने दो गोल बचाकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का रास्ता तय करा दिया.
Also Read
1 खिलाड़ी कम था फिर भी भारत ने जीत लिया मुकाबाल
भारतीय हॉकी टीम के लिए यह जीत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि टीम इंडिया की ओर से 60 मिनट के खेल में 48 मिनट तक 10 खिलाड़ी ही खेले. क्योंकि भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया गया जिसके वजह से उन्हें मैच से बाहर कर दिया.
8 गोल्ड मेडल जीत चुकी है भारतीय हॉकी टीम
भारत ने 1900 ओलंपिक के बाद से अब तक 38 पदक जीते हैं यहाँ प्रत्येक भारतीय ओलंपिक विजेता के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कुल आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं, जिनमें से छह लगातार (1928-1956 तक) और दो और टोक्यो 1964 और मॉस्को 1980 में जीते.
इससे पहले हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल में भी हराया था. मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने तब इंग्लैंड को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी.