FIFA World Cup 2026: भारत के फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी, TV और Mobile पर यहां देखें लाइव मैच

FIFA World Cup 2026 की शुरुआत बेहद करीब है. भारत में इस टूर्नामेंट के लिए फैंस की भीड़ लग जाती है. अब इन फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

X
Ashutosh Rai

दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 की शुरुआत अब करीब है और भारत के फुटबॉल फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. फैंस अपनी नींद भूला कर पूरी रात जगकर मैच देखते हैं. इस साल के वर्ल्ड कप पर तलवार लटक रही थी लेकिन Zee Entertainment सब फैंस के लिए वरदान बनकर आया.

भारत में किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे विश्व कप?

भारत में FIFA World Cup 2026 को आप Zee Entertainment पर देख सकते हैं. कंपनी ने FIFA के साथ लंबे समय के लिए समझौता किया है. इस डील के तहत आने वाले वर्ल्ड कप्स को भी यहीं दिखाया जाएगा. इसके लिए कंपनी ने चार नए स्पोर्ट्स चैनलों की घोषणा की है. इनमें Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD शामिल हैं. इन चैनलों पर वर्ल्ड कप के मुकाबलों के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल भी देखा जा सकते हैं.

ऑनलाइन फैंस के लिए बड़ी सुविधा

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच देखने वाले फैंस को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. FIFA World Cup 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. इससे मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर मैच देखना आसान होगा. पिछले कुछ सालों में भारत में डिजिटल स्पोर्ट्स व्यूअरशिप तेजी से बढ़ी है और इसी को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को भी प्राथमिकता दी गई है.

इससे युवा दर्शकों के साथ-साथ उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जिनके पास टीवी कनेक्शन नहीं है. अब जब सभी 48 टीमें 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. यह टूर्नामेंट 11 जून को मेक्सिको में शुरू होगा. इसमें 104 मैच खेले जाएंगे और 19 जुलाई को मेटलाइफ स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल होगा.