आज होगा महामुकाबला! एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कहां देखें LIVE मैच
India vs Pakistan U19 Final: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी.
नई दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों देशों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. यह मुकाबला 14 नवंबर को ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने दी थी भारत को मात:
भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में पहले भी आमने-सामने आ चुकी हैं. उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया था. ऐसे में फाइनल में भारतीय टीम के पास पिछली हार का बदला लेने और खिताब अपने नाम करने का मौका होगा.
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है और खिलाड़ी इसी लय को फाइनल में भी बरकरार रखना चाहेंगे. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम भी शानदार फॉर्म में है. ऐसे में दोनों देशों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
Also Read
- IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, टीम इंडिया की वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार
- रोहित शर्मा ने हवा में उड़कर पकड़ा ऐसा कैच, देखकर दंग रह गए खिलाड़ी! लेकिन एक गलती टीम इंडिया को पड़ी भारी
- अफगानिस्तान को हराकर U-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत
India vs Pakistan U19 Final: कब और कहां देखें मैच?
-
मैच: भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19
-
टूर्नामेंट: अंडर-19 एशिया कप 2026 फाइनल
-
तारीख: 14 नवंबर 2026, शनिवार
-
समय: सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
-
मैदान: अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड, ओमान
-
लाइव टेलीकास्ट: Sony Sports Network
-
लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV ऐप और वेबसाइट
भारत और पाकिस्तान की टीम में कौन-कौन शामिल?
भारत U19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, रजत बघेल, वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद.
पाकिस्तान U19 टीम: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर, हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, निकाब शफीक, जहांगीर बिलाल, हुजैफा अहसान, मोहम्मद हुजैफा और अब्दुल सुब्हान.