India In Olympics Games: 1900 से लेकर 2024 तक...भारत के लिए मेडल जीने वाले सभी एथलीटों की पूरी लिस्ट
India In Olympics Games: ओलंपिक गेम्स के इतिहास में भारत के नाम अब कुल 41 मेडल हो चुके हैं. पिछली बार टोक्यो में भारतीय एथलीट 7 मेडल लाए थे, इस बार यह संख्या पार नहीं हो सकी. भारत के खाते में 6 पदक आए हैं. इस बार गोल्ड मेडल की संख्या जीरो रही. 6 में से 5 ब्रॉन्ज जबकि एक सिल्वर मेडल है.
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का आज आखिरी दिन है. इस बार भारत के खाते में कुल छह पदक आए हैं. जिनमें 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल है. भारत ने इस बार 117 खिलाड़ियों का दल भेजा था, जिन्होंने 16 खेलों में हिस्सा लिया है. हमारे एथलीटों ने पूरा दम लगाया, लेकिन कुछ एथलीट मेडल लाने में करीबी अंतर से चूक गए. इन 6 मेडल को मिलाकर ओलंपिक के इतिहास में भारत के अब कुल 41 मेडल हो चुके हैं.
भारत ने ओलंपिक गेम्स में सबसे पहले 1900 में हिस्सा लिया था. तब ये ओलंपिक पेरिस में ही हुए थे. उस वक्त भारत के लइए नॉर्मन प्रिचर्ड ने 2 मेडल दिलाए थे. ये वही समय था जब देश आजाद नहीं हुआ था. तब से लेकर अब तक कुल 41 मेडल आए हैं. हम आपके लिए सभी मेडलिस्ट्स की लिस्ट लेकर आए हैं. नीचे देखिए...
भारत के लिए ओलंपिक इतिहास में मेडल जीतने वाले सभी एथलीट्स की पूरी लिस्ट
Also Read