भारतीय क्रिकेटर का बड़ा फैसला, अब इस टीम से खेलेगा ये गुमनाम प्लेयर
India Daily Live
11 Aug 2024
मनदीप सिंह
टीम इंडिया के लिए टी20 खेल चुके मनदीप सिंह चर्चा में हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है.
त्रिपुरा के लिए खेलेंगे
मनदीप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वो अब अगले घरेलू सत्र में त्रिपुरा के लिए खेलेंगे. अभी तक वे पंजाब के लिए खेलते थे.
14 साल पुराना नाता तोड़ा
10 अगस्त को उन्होंने पंजाब से 14 साल पुराना नाता तोड़ लिया. मनदीप ने भारत के लिए तीन टी20 खेल चुके हैं.
क्या लिखा
मनदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा 'पंजाब के साथ जूनियर स्तर से लेकर सीनियर स्तर तक मेरी यात्रा शानदार रही.
'मैं भाग्यशाली था'
'मैं भाग्यशाली था कि मेरे कप्तान रहते हुए टीम ने 2023-24 के सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती.'
नया अध्याय शुरू करने का वक्त
मनदीप ने आगे लिखा 'काफी सोच विचार करने के बाद मुझे लगा कि अब अपने करियर का नया अध्याय शुरू करने का समय आ गया है'.
2016 में भारत के लिए डेब्यू
ये वही मनदीप हैं, जिन्होंने तरफ से 2016 में जिंबाब्वे के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे, फिर कभी टीम इंडिया में नहीं लौटे
घरेलू क्रिकेट करियर
मनदीप सिंह का घरेलू क्रिकेट करियर बढ़िया रहा है. उन्होंने 99 फर्स्ट क्लास मैच, 131 लिस्ट ए और 207 टी20 मुकाबले खेले.
घरेलू क्रिकेट में कुल रन
फर्स्ट क्लास में उन्होंने 47 की औसत से 6448 रन . लिस्ट ए में 3855 रन, जबकि टी20 में 128 के स्ट्राइक रेट 3905 रन किए हैं.
आईपीएल करियर
मनदीप सिंह ने 2010 में आईपीएल में डेब्यू किया था. वे तब से लेकर अब तक 111 मैच खेल चुके हैं. जिनमें कुल 1706 रन बनाए.