IND vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ अक्षर पटेल को क्यों किया बाहर; कप्तान सूर्या ने बताई वजह
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले के लिए भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की टीम में वापसी हुई है, जबकि अक्षर पटेल आराम दिया गया. अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे.
नई दिल्ली: भारत और नीदरलैंड्स के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
इस मुकाबले के लिए भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की टीम में वापसी हुई है, जबकि अक्षर पटेल आराम दिया गया. अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे.
भारत का विजय रथ जारी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और टीम लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी है. टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिखाई दे रही है और टीम यहां रन बनाकर लक्ष्य का बचाव करना चाहती है.
Also Read
- T20 World Cup 2026: 'करो या मरो' वाले मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को हराया, सुपर-8 में बनाई जगह
- India vs Netherlands Live Score, T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बार डक पर आउट
- पाकिस्तान के कप्तान के बर्तन-टॉयलेट साफ करने के दावे के बाद पाकिस्तान में भूचाल, PM शहबाज शरीफ को उठाना पड़ा ये कदम
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम ने एक रात पहले ही इसी मैदान पर अभ्यास किया था. उस समय हल्की ओस भी देखी गई थी. ऐसे में उनका मानना है कि पहले बल्लेबाजी कर स्कोर बोर्ड पर बड़ा लक्ष्य रखना बेहतर रहेगा. उन्होंने कहा कि टीम अगले दो-तीन दिनों में इसी तरह की पिच पर एक और मैच खेलने वाली है, इसलिए यह अच्छा मौका है कि गेंदबाजों पर दबाव डालने की रणनीति अपनाई जाए.
'ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल'
कप्तान ने टीम के माहौल पर भी संतोष जताया. उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में माहौल काफी सकारात्मक है और खिलाड़ी बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं. जिस तरह का आक्रामक और आत्मविश्वास भरा खेल वे टीम से चाहते हैं, खिलाड़ी उसी तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं. सूर्या ने यह भी कहा कि हर मैच में कोई न कोई खिलाड़ी आगे आकर टीम को जीत दिला रहा है, जो टीम के लिए बहुत अच्छी बात है. उन्हें उम्मीद है कि इस मुकाबले में भी कोई नया खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेगा और टीम सुपर-8 चरण में मजबूत स्थिति के साथ पहुंचेगी.
प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव
कप्तान ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि इस मैच में कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है. वहीं, अक्षर पटेल को आराम दिया गया है और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर टीम में शामिल हुए हैं.
भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक
भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच जीत चुकी है. टीम ने पहले मुकाबले में अमेरिका को हराया, फिर नामीबिया को मात दी. इसके बाद कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए 61 रन से जीत हासिल की. अब टीम की नजर लगातार चौथी जीत पर है और वह जीत की लय बनाए रखना चाहती है.