menu-icon
India Daily

Ind vs Wi: शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 117 गेंदों में दोहरा शतक जमाया है. इसी के साथ वह दुनिया के सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Ind vs Wi: शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
Courtesy: X

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे रोमांचक वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने धमाकेदार दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ वह दुनिया के सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. गिल ने महज 117 गेंदों में डबल सेंचुरी लगाई और कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया. शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के साथ-साथ भारत ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया.

सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी (2026)- 117 गेंद
  • ईशान किशन बनाम बांग्लादेश, चटगांव (2022)- 126 गेंद
  • ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्तान, वानखेड़े (2023)- 128 गेंद
  • पथुम निसांका बनाम अफगानिस्तान, पल्लेकेले (2024)- 136 गेंद
  • क्रिस गेल बनाम जिम्बाव्बे, कैनबरा (2015)- 138 गेंद

विंडीज ने खड़ा किया था पहाड़ जैसा स्कोर

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए थे. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 43.3 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. यह दूसरी बार है जब वनडे मुकाबले में किसी टीम ने 400 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया हो. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने साल 2006 में 438 रनों का टारगेट चेज किया था. यह पहली बार है जब भारत ने वनडे में 400 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया हो. इस मैच में शुभमन गिल ने जहां नाबाद 223 रन की पारी खेली, वहीं रोहित शर्मा ने शानदार 101 रन बनाए. विराट कोहली 29 रन ही बना सके और ऋतुराज गायकवाड़
31 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत ने अपने नाम की सीरीज

वेस्टइंडीज की पारी की बात करें तो उनकी पूरी पारी में तीन शतक लगे, जिसमें से आमिर जंगू ने सर्वाधिक 114 रन बनाए. कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 104 रन और जॉन कैंपबेल ने शानदार 101 रनों की पारी खेली. इस जीत के साथ ही भारत ने यह सीरीज भी अपने नाम कर ली.