नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में कई शानदार पल आए. मैच के छठवे ओवर में कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर कैरेबियाई टीम की कमर तोड़ दी. वहीं संजू सैमसन ने पारी के दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह की गेंद पर एक हैरतअंग्रेज कैच पकड़ा है.
कुलदीप ने पूरन और पॉवेल को भेजा पवेलियन
अमेरिका के फ्लोरिडा में भारत और कैरेबियाई टीम के बीच टी20 मैच खेला जा रहा है. पांच मैचों की सीरीज का चौथे मैच के दौरान चाइनामैन का जादू ऐसा चला कि वेस्टइंडीज के दो महत्वपूर्ण बल्लेबाज एक ही ओवर में आउट हो कर पवेलियन लौट गए. पहली पारी का 7वां ओवर फेंकने आए स्पिनर कुलदीप ने अपनी पहली गेंद पर धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन को सूर्यकुमार के हाथों कैच लपकवा दिया. इसके बाद इसी ओवर की पांचवी गेंद पर कप्तान रोवमैन पॉवेल को शुभमन गिल के हाथों में कैच कराया. दोनों धाकड़ बल्लेबाज 1-1 रन बनाकर ही आउट हो गए.
संजू सैमसन का हैरतअंग्रेज कैच
वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज काइल मेयर्स आज शानदार फार्म में नजर आ रहे थे. वो 6 गेंद में 17 रन बना चुके थे. तभी पारी के दूसरे ओवर में की चौथी गेंद पर उनके बल्ले से कट लगा जो बहुत ओपर जा रहा था फिर भी विकेटकीपर संजू ने पंजों पर कूद कर एक शानदार कैच पकड़कर मेयर्स की पारी का अंत कर दिया.
Two wickets in the 1st over of the spell!
— FanCode (@FanCode) August 12, 2023
Chahal in 1st T20I
Kuldeep today 💪#WIvIND #INDvWIAdFreeonFanCode pic.twitter.com/Vos81nSMbx
अगर इन तीनों बल्लेबाजों का विकेट नहीं गिरता तो पूरी कैरेबियाई टीम 200 से ज्यादा रन बनाती. काइल मेयर्स और पूरन इस समय फॉर्म में चल रहे हैं. संजू और कुलदीप की वजह से भारतीय टीम ने मैच में वेस्टइंडीज को 178 रन पर ही रोक दिया.
इसे भी पढ़ें- World Cup : केएल राहुल और श्रेयस अय्यर पर अभी मंडरा रहा हैं खतरे का बादल, 18 अगस्त के बाद होगा फाइनल