IND vs WI: चौथे टी20 मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड, यशस्वी-गिल की जोड़ी ने कैरेबियाई टीम के नाक में किया दम
शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मैच में कई रिकॉड बने. भारत की ओर से ओपनिंग करने आई यशस्वी और गिल की जोड़ी की 15.3 ओवर में 165 रनों की साझेदारी करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए.
नई दिल्ली : शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मैच में कई रिकॉड बने. भारत की ओर से ओपनिंग करने आई यशस्वी और गिल की जोड़ी की 15.3 ओवर में 165 रनों की साझेदारी करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 की बराबरी पर आ गई है. सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.
भारत की ओर से संयुक्त रुप से पहले नंबर पर बना रिकॉर्ड
चौथे टी20 मैच में कई रिकॉर्ड बने. जिसमें मुख्य रुप से यशस्वी और गिल के बीच हुई 165 रन की साझेदारी है. इस साझेदारी से पहले 2017 में 165 रनों की ही पार्टनरशीप हुई थी. इस साझेदारी से पहले रोहित और केएल राहुल के बीच हुई थी. अब यह दोनों साझेदारी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं
टी20 मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
165 शुभमन गिल- यशस्वी जयसवाल vs वेस्टइंडीज, फ्लोरिडा 2023
165 केएल राहुल- रोहित शर्मा vs श्रीलंका, इंदौर 2017
160 शिखर धवन- रोहित शर्मा vs आयरलैंड, डबलिन 2018
यशस्वी सबसे कम उम्र के भारतीय बने
चौथे टी20 मैच में नाबाद 84 रन बनाने के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल करियर में भारत की ओर से अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यशस्वी से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था.
टी20 इंटरनेशल में भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे कम उम्र में अर्धशतक
21 साल, 227 दिन- यशस्वी जायसवाल vs वेस्टइंडीज 2023
22 साल, 41 दिन रोहित शर्मा vs इंग्लैंड 2009
22 साल, 41 दिन ईशान किशन vs इंग्लैंड 2021
इसे भी पढे़ं- IND vs WI 5th T20 Dream 11: फॉर्म में चल रहे हैं ये खिलाड़ी, लगाएं दांव और बने करोड़पति