menu-icon
India Daily

IND vs WI 5th T20 Dream 11: शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ये खिलाड़ी, लगाएं दांव और बने करोड़पति

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाने वाले पांचवे और निर्णायक मुकालबे में आप इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
IND vs WI 5th T20 Dream 11: शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ये खिलाड़ी, लगाएं दांव और बने करोड़पति

नई दिल्ली : अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाने वाले पांचवे और निर्णायक मुकालबे में आप इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं. पिछले चारों मैचों में इन खिलाड़ियों के दम पर ही भारत और वेस्टइंडीज ने 2-2 मैच जीता है. आज के मैच में दोनों की टीमों की ओर से रोमांच देखने को मिलने वाला है. पहले दो मैच में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं.

ये भारतीय है जिन्होंने दिखाया पावर

भारत की ओर से वापसी कराने वालों में तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव मुख्य रुप से रहें. वहीं बॉलिंग के तौर पर कुलदीप यादव और अर्शदीप के आगे कैरेबियाई टीम की एक नहीं चलती दिख रही है. कल के मैच में भारत ने जिस प्रकार से अपने सिकंजे में फंसाए रखा उससे ये कहना गलत नहीं है कि आज का मुकाबला भारत के पक्ष में ज्यादा है.

यह खिलाड़ी है दमदार

इन खिलाड़ियों में भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, कप्तान हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह हैं. वहीं विंडीज खिलाड़ियों में निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर और अकील होसेन हैं. आइए जानते हैं कि इन खिलाड़ियों को क्यों चुने.

दोनों टीमों से बनी ड्रीम 11

कप्तान : कुलदीप यादव
उपकप्तान : तिलक वर्मा
विकेटकीपर : निकोलस पूरन
ऑलराउंडर : हार्दिक पांड्या
बल्लेबाज : यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोवमैन पॉवेल और ब्रैंडन किंग 
गेंदबाज : कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रोमारियो शेफर्ड और अल्जारी जोसेफ.

इसे भी पढे़ं-  IND vs WI: चौथे टी20 में कुलदीप ने तोड़ दी वेस्टइंडीज की कमर, संजू सैमसन ने लिया शानदार कैच