करियर के पीक पर काम छोड़ सैफ अली खान से की थी शादी, तलाक के बाद भी जी रही हैं लग्जरी लाइफ, पहचाना?
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह आज 68वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्टिंग से दूरी बनाने के बावजूद उनकी कमाई और संपत्ति चौंकाने वाली है. जानिए अमृता सिंह की नेटवर्थ, कमाई के स्रोत और लग्जरी लाइफस्टाइल के बार में.
मुंबई: बॉलीवुड की दमदार और बेबाक अदाकारा अमृता सिंह आज 9 फरवरी को अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं. लंबे समय से फिल्मों से दूर रहने के बावजूद अमृता सिंह आज भी चर्चा में बनी रहती हैं. कभी उनके सशक्त अभिनय की वजह से तो कभी उनकी निजी जिंदगी को लेकर वह सुर्खियों में रहती हैं. 9 फरवरी 1958 को जन्मी अमृता सिंह आज सुर्खियों से दूर रहती हैं. बहुत कम उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बना ली. उस दौर में जब इंडस्ट्री में टिके रहना आसान नहीं था, अमृता सिंह ने अपने आत्मविश्वास और अभिनय के दम पर दर्शकों का भरोसा जीता.
साल 1983 में अमृता सिंह ने बेताब से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की. इस फिल्म में सनी देओल भी नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और अमृता सिंह रातों रात स्टार बन गईं.
पहली ही फिल्म से जीते लाखों दिल
इस फिल्म के हिट होने के बाद अमृता सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके काम को आज भी याद किया जाता है. उनकी काम में वो लगन और सच्चाई साफ नजर आती थी, जो उन्हें बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से अलग बनाती थी. अमृता सिंह ने अपने करियर में हर तरह के रोल किए हैं. वह सिर्फ खूबसूरती और ग्लैमर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि मजबूत और अनोखे किरदार से भी अलग पहचान निभाए. इसी वजह से उन्हें कई बड़े पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन मिला.
साल 1994 में आई फिल्म आईना के लिए अमृता सिंह को फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह अवॉर्ड उनके करियर का एक अहम पड़ाव माना जाता है और उनकी अभिनय क्षमता पर मुहर लगाता है.
करियर के पीक पर सैफ अली खान से की शादी
जब अमृता सिंह अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में थीं, उसी समय उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी कर ली. उस वक्त यह शादी खूब चर्चा में रही थी. हालांकि समय के साथ यह रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका. साल 2004 में अमृता सिंह और सैफ अली खान का तलाक हो गया. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान. आज सारा अली खान बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं.
फिल्मों से दूर रहने के बावजूद अमृता सिंह की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. वह टीवी प्रोजेक्ट्स, विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए लगातार कमाई करती रहीं. यही वजह है कि उनकी आर्थिक स्थिति आज भी मजबूत बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमृता सिंह की कुल संपत्ति करीब 15 मिलियन डॉलर बताई जाती है. भारतीय मुद्रा में यह रकम करोड़ों रुपये में आंकी जाती है. इस वजह से वह बॉलीवुड की अमीर अभिनेत्रियों में शामिल हैं.
और पढ़ें
- किस बात से टूटकर न्यूड होकर मेडिटेशन करने लगे थे विनोद खन्ना? दूसरी पत्नी ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा
- 'कॉलेज छात्र सलमान के फैशन को बहुत पसंद करते हैं', मोहन भागवत के बयान पर भाईजान के रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल
- Border 2 Collection: वेलेंटाइन वीक में भी बॉर्डर 2 का थिएटर में दबदबा, सनी देओल की फिल्म की कमाई 300 करोड़ पार