नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें और निर्णायक मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जाना है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पिछले दो मैचों में जीत के साथ ही भारतीय टीम आज के मैच में भी जीत हासिल करके सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. इसके साथ ही जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. अभी सीरीज में भारत 2-2 की बराबरी पर है.
पिछले मुकाबले में जीता था भारत
फ्लोरिडा में खेले जाने वाले पांचवें और निर्णायक मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमें जीत कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. पिछले मुकाबले में भारत ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया था. पिछले मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाई थी. कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे इसके बाद भारतीय टीम ने 17 ओवर में ही मैच जीत लिया था.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन और अल्ज़ारी जोसेफ.
भारत : यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार.
इसे भी पढे़ं- IND vs WI: चौथे टी20 मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड, यशस्वी-गिल की जोड़ी ने कैरेबियाई टीम के नाक में किया दम