‘IPL में ले चलो फिर छक्का मारूंगा...’ डिकवेला का जवाब हुआ वायरल; कृष्णा ने अगली ही गेंद पर किया काम तमाम
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और निरोशन डिकवेला के बीच मैदान पर मजेदार नोकझोंक हुई. जायसवाल की चुनौती के बाद डिकवेला आक्रामक शॉट खेलने गए और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए.
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच भारत ने जीत लिया है. भारत ने पहले मैच में श्रीलंकाई टीम को उनके ही घर में 165 रनों से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. पांचवें दिन मुकाबला रोमांचक होने के साथ मैदान पर हुई एक दिलचस्प बातचीत के कारण भी चर्चा में रहा. श्रीलंका लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष कर रहा था, तभी यशस्वी जायसवाल और निरोशन डिकवेला के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली.
जायसवाल लगातार डिकवेला को लेग साइड पर छक्का लगाने के लिए उकसाते दिखे. इस दौरान डिकवेला ने IPL लेकर जाने की भी बात कही. हालांकि इसके थोड़ी ही देर बाद डिकवेला आउट हो गए. अब सोशल मीडिया पर दोनों मजेदार बात वायरल हो रही है.
जायसवाल ने डिकवेला को दी चुनौती
दरअसल, धनंजय डी सिल्वा के आउट होने के बाद डिकवेला क्रीज पर पहुंचे. भारतीय टीम श्रीलंका के निचले क्रम पर दबाव बढ़ाना चाहती थी. इसी दौरान जायसवाल ने विकेट के पीछे से डिकवेला को छक्का लगाने की चुनौती दी. उन्होंने लेग साइड की ओर इशारा करते हुए बल्लेबाज को वहां शॉट खेलने के लिए कहा. डिकवेला ने इस पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि IPL में मौका मिलेगा, तभी वह ऐसा करेंगे.
Also Read
- 2 मैच 2 फाइफर, 17 विकेट... लंका में बजा Manav Suthar का डंका, गेंदबाज की फिरकी में ढेर श्रीलंका के 10 बल्लेबाज
- भारत ने श्रीलंका को 165 रन से धोया, टीम इंडिया ने श्रीलंका को घर में दी करारी शिकस्त
- IND vs SL Live Score, 1st Test Day 5: भारत ने 1-0 से सीरीज से हासिल की बढ़त, सुथार के 6 विकेट हॉल ने दिलाई 165 रनों से शानदार जीत
IPL को लेकर हुई दिलचस्प बातचीत
जायसवाल ने डिकवेला से कहा कि अगर वह छक्का लगाते हैं तो उन्हें IPL में ले जाएंगे. डिकवेला ने इसके जवाब में धन्यवाद कहा. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई यह बातचीत स्टंप माइक के जरिए चर्चा में आई. हालांकि, यह मजाक ज्यादा देर नहीं चला और अगले ही कुछ गेंदों में डिकवेला मुश्किल में फंस गए और अपना विकेट गंवा बैठे.
कृष्णा ने खत्म की डिकवेला की पारी
प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार छोटी गेंदों का इस्तेमाल किया और डिकवेला को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर डिकवेला ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई. डिकवेला 10 रन बनाकर आउट हुए. इस विकेट ने श्रीलंका के निचले क्रम की कमजोरी को एक बार फिर सामने ला दिया.