menu-icon
India Daily

LIVE IND vs SL Live Score, 1st Test Day 5: भारत ने 1-0 से सीरीज से हासिल की बढ़त, सुथार के 6 विकेट हॉल ने दिलाई 165 रनों से शानदार जीत

भारत ने श्रीलंका को रौंदते हुए पहले टेस्ट  को 165 रनों से अपने नाम किया. इस मैच में भारत ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी को महज 206 रन पर ही समेट दिया. भारत की जीत का हीरो किसी एक खिलाड़ी को कह पाना मुश्किल होगा क्योंकि खिलाड़ी ने इसमें अपना उतना ही योगदान दिया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs SL Live Score, 1st Test Day 5: भारत ने 1-0 से सीरीज से हासिल की बढ़त, सुथार के 6 विकेट हॉल ने दिलाई 165 रनों से शानदार जीत
Courtesy: X (@BCCI)

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 5: भारत ने श्रीलंका को रौंदते हुए पहले टेस्ट  को 165 रनों से अपने नाम किया. इस मैच में भारत ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी को महज 206 रन पर ही समेट दिया. भारत की जीत का हीरो किसी एक खिलाड़ी को कह पाना मुश्किल होगा क्योंकि खिलाड़ी ने इसमें अपना उतना ही योगदान दिया. केएल राहुल देवदत्त पडिक्कल जिन्होंने बल्लेबाजी में शानदार चौके छक्के जड़कर भारत की पहली पारी को 462 रनों तक पहुंचाया इसके बाद इसके दूसरी पारी में भारत 193 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में उतरी श्रीलंका की टीम पहला पारी में 284 और दूसरी पारी में महज 206 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. 

01:24:49 PM

भारत ने 165 रनों पहला मैच जीता

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच में 165 रनों से अपने नाम कर लिया है. इस मैच में भारत की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी से लेकर फिल्डिंग सब कुछ बेहतरीन रहा. मेहमान टीम ने मेजबान टीम की दूसरी पारी 206 रनों पर ही समेट दी.

01:22:39 PM

आखिरी विकेट भी रही मानव के नाम

आखिरी विकेट भी 24 वर्षीय मानव सुथार के नाम रही. उन्होंने केशरा नुवानथा को बोल्ड कर भारत को पहले टेस्ट मैच में जीत दिला दी. इसके साथ ही भारत दूसरी पारी में उनके खाते 6 विकेट आए. 

01:17:56 PM

मानव सुथार ने खोला पंजा

भारत के युवा गेंदबाज मानव सुथार ने अपने दूसरे टेस्ट मैच में ही पांच विकेट  हॉल ले लिया है. इसके साथ ही भारत अपने जीत के बेहद करीब है. इस विकेट के साथ भारत अपनी जीत से महज एक विकेट दूर है. 

SL- 199/9 (76)

01:11:27 PM

84 रन बनाकर आउट हुए सोनल दिनुशा

मानव सुथार एक बार फिर से अपनी स्पिन के जाल में मेजबान बल्लेबजा. श्रीलंका की गाड़ी को आगे बढ़ा रहे  सोनल दिनुशा 84 रन बनाकर आउट हो गए.

12:10:41 PM

पहला सेशन समाप्त

पांचवें दिन का पहला सेशन समाप्त हो गया है. ये सेशन एक बार फिर से भारत के नाम रहा. हालांकि शुरु में भारतीय टीम थोड़े दबाव में दिख रही थी लेकिन सर जडेजा ने भारत को उस दबाव से बाहर निकाल कर कप्तान धनंजय डी सिल्वा को अर्धशतक के बाद चलता किया. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपना कमाल दिखाते हुए विकेट झटका. तो लंच ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन है. 

SL- 175/6 (67)

11:37:42 AM

श्रीलंका को लगा छठवां झटका

एक बार फिर से श्रीलंका की टीम ताश के पत्तों की तरह ढ़हती नजर आ रही है. निरोशन डिकवेला के रूप टीम का छठवां विकेट गिरा. पहली पारी में 80 रन बनाने वाले निरोशन इस पारी में 10 रन बनाकर ही प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हो गए. 

SL- 156/6 (59.6)

11:14:36 AM

टूटी श्रीलंका की साझेदारी

आखिरीकार लंबे प्रयास के बाद रविंद्र जडेजा ने भारत को उसकी पांचवी सफलता दिला ही दी. उन्होंने कप्तान धनंजय डी सिल्वा को अपनी स्पिन के जाल में फंसाया और उनका विकेट निकाला. इसके साथ ही अब दबाव फिर से श्रीलंका टीम पर आ गया है. 


SL- 142/5 (55.2)

10:55:44 AM

कप्तान के बाद सोनल के बल्ले से आई फिफ्टी

पहले कप्तान धनंजय डी सिल्वा और अब सोनल दिनुशा ने अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर छक्का लगाकर अपना तीसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया. दोनों बल्लेबाज धीरे-धीरे श्रीलंका को दबाव से बाहर निकालने का काम कर रहे हैं. 

SL- 138/4 (50.5)

10:52:03 AM

सोनल भी हाफ सेंचुरी की राह

कप्तान धनंजय डी सिल्वा के बाद अब उनके साथी सोनल भी अपनी हाफ सेंचुरी के बेहद करीब हैं. फिलहाल वह 43 पर खेल रहे हैं. फैंस उनसे पहली पारी जैसा प्रदर्शन ही उम्मीद कर रहे.
 
SL- 130/4 (50.2)

10:46:40 AM

कप्तान ने पूरा किया अर्धशतक

कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक रहा. इसके साथ श्रीलंका धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है. उन्होंने जडेजा की गेंद पर चौका लगाकर अपनी आफ सेंचुरी पूरी की. 

SL- 125/4 (48.5)

10:23:51 AM

सौ के पार पहुंची श्रीलंका की पारी

गिरते पड़ते श्रीलंका आखिरकार सौ रनों तक पहुंच गया. सोनल दिनुशा ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर चौका लगाकर श्रीलंका को 102 तक पहुंचाया.

SL- 102/4 (42.3)

10:15:16 AM

धनंजय और दिनुषा ने पूरी 50 रनों की पार्टनरशिप

धनंजय और दिनुषा ने श्रीलंका की पारी संभालते हुए 50 रनों की साझेदारी पूरी की. इसके साथ ही श्रीलंका का स्कोर 97 पहुंच गया है. लंका अभी भी अपनी जीत से 275 रन दूर है.

SL- 97/4 (40.2)

09:37:06 AM

ध्रुव जुरेल के कैच पर विवाद

गाले में चौथे दिन ध्रुव जुरेल द्वारा लिया गया एक विवादित कैच चर्चा का विषय बन गया. मानव सुथार ने लाहिरू उदरा को 16 रन पर आउट किया, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज का आउट होना विवादों से घिर गया. उदरा ने फुल लेंथ गेंद पर एज लगाया और जुरेल ने आगे की ओर डाइव लगाकर नीचा कैच लपक लिया.

हालांकि गेंद जमीन के करीब लग रही थी, लेकिन थर्ड अंपायर ने फुटेज की समीक्षा की और इसे क्लीन करार दिया जिससे बल्लेबाज को पवेलियन लौटना ही पड़ा.

09:34:16 AM

प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रीलंका को मुश्किल में डाला

प्रसिद्ध कृष्णा ने चौथे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शुरुआती सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई. प्रसिद्ध ने चौथे दिन काफी अनुशासित गेंदबाजी की और पिच से पर्याप्त मदद लेकर मेजबान टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया. अपने पहले पांच ओवरों में प्रसिद्ध ने दो मेडन ओवरों सहित सिर्फ नौ रन दिए और कामिंदु मेंडिस का विकेट लिया.