Budget 2026

कहीं ये गैर मौजूदगी पड़ तो नहीं गई भारी...? साउथ अफ्रीका की हार के बाद जानें क्यों ट्रेंड हुए बावुमा 

India vs South Africa: प्रोटियाज कप्तान टेम्बा बावुमा गुरुवार को भारत से सीरीज हार के बाद फिर से चर्चा में आ गए. जानिए क्या रहा कारण.

Antriksh Singh

India vs South Africa: प्रोटियाज कप्तान टेम्बा बावुमा गुरुवार को भारत से सीरीज हार के बाद फिर से चर्चा में आ गए. 33 वर्षीय बावुमा को भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया था, जिसमें एडेन मार्कराम ने कप्तानी संभाली थी.

हार गई साउथ अफ्रीका

प्रोटियाज को बोलैंड पार्क में भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा. प्रोटियाज वनडे सीरीज 2-1 से हार गए.

व्हाइट बॉल फॉर्मेट के लिए आराम करने के बाद, रीजा हेंड्रिक्स, जिन्हें विश्व कप में बावुमा के कम प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर रखा गया था, उन्हें टीम में अपनी जगह मजबूत करने का मौका दिया गया था, लेकिन वह कोई बड़ा प्रभाव डालने में असफल रहे हैं.


फैंस ने की बावुमा की वापसी की मांग

बावुमा को विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद प्रशंसकों की आलोचना और गाली का सामना करना पड़ा, जिसमें प्रोटियाज सेमीफाइनल में बाहर हो गए थे. अबह कुछ प्रशंसकों ने बावुमा की वापसी की मांग की.

एक यूजर ने एक्स पर लिखा: "अगर टेम्बा बावुमा फिट होते तो ऐसा नहीं होता."

एक और यूजर ने लिखा: "इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को एक बल्लेबाज और कप्तान के रूप में टेम्बा बावुमा की कमी खल रही है."

एक यूजर लिखते हैं: "टेम्बा बावुमा ने हमें विश्व कप तक पहुंचाया था, और जब हम वहां पहुंचे तो उनका फॉर्म बिगड़ गया. कुछ प्रशंसकों को उनसे माफी मांगनी चाहिए, लेकिन वे कुछ नहीं कहेंगे."