T20 World Cup 2026

तगड़े डिस्काउंट पर बिक रहा iPhone Air, फ्लिपकार्ट दे रहा मौका

iPhone Air खरीदने का इससे बेस्ट मौका आपको दोबारा नहीं मिलेगा. फ्लिपकार्ट पर इसे कई डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है.

Apple
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अगर आप लेटेस्ट आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप एकदम सही जगह आ पहुंचे हैं. iPhone Air को अब धमाकेदार डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा. फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone Air को किफायती दाम पर खरीदा जा सकेगा. ऑफर्स के बारे में जानने से पहले iPhone Air के बारे में कुछ बता देते हैं. 

iPhone Air का डिजाइन दूसरे फोन्स से काफी अलग है. इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है और लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं. इसका लुक यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं कि इस फोन के साथ क्या-क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

iPhone Air की कीमत और ऑफर्स: इस फोन की एमआरपी 1,19,900 रुपये है, जिस पर 16% डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद फोन की कीमत 99,900 रुपये हो जाती है. इस पर 17,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का कैशबैक दिया जा रहा है. हर महीने 8,325 रुपये की EMI देकर इसे खरीदा जा सकेगा. पुराने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं. ऐसा करने पर आपको 53,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा.

iPhone Air की खासियतें: 

iPhone Air कंपनी का सबसे पतला आईफोन है. इसमें 6.5 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है. इसमें एक OLED पैनल दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है. यह ई-सिम ओनली हैंडसेट है. इसमें टाइप-सी वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. यह 5.6mm पतला है. इसे 80% टाइटेनियम बॉडी के साथ बनाया गया है. 

iPhone Air 3nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर बने A19 Pro बायोनिक चिपसेट के साथ आता है. इसमें 6 कोर CPU, 6 कोर GPU और 16 कोर न्यूरल इंजन दिया गया है. यह चिपसेट सेकंड-जेनरेशन डायनामिक कैशिंग और एडवांस्ड Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है. कैमरा की बात करें तो इसमें OIS के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है. बैटरी की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी लाइफ पूरे दिन चलती है.