Weather IMD FIFA World Cup 2026

आधार में बदलना है फोन नंबर? इस आसान तरीके से चुटकियों में होगा काम

अगर आप अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर चेंज करना चाहते हैं तो ये काम आसानी से घर बैठे भी हो सकता है. चलिए जानते हैं इसका तरीका. 

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: UIDAI ने एक नई ऐप लॉन्च की है, जिसमें यूजर्स को अपनी डिजिटल आईडटेंटिटी को मैनेज करने, ऑफलाइन आधार वेरिफाई करने और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी डिटेल्स को अपडेट करने की सुविधा देता है. यह काम अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है. इन सभी को आसानी से फोन के जरिए ही किया जा सकता है. इसका मतलब है कि आपको अब एनरोलमेंट सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

यह ऐप उन लोगों के लिए परफेक्ट रहेगी, जिन लोगों ने नंबर बदल लिए हैं या फिर पुराना सिम खो गया है, उनके लिए यह सुविधा मददगार रहेगी. जो आधार यूजर्स अपने आधार से जुड़े फोन नंबर को बदलने या अपडेट करने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए नए आधार ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन अब लाइव कर दिया है. यह कैसे इश्तेमाल कर सकते हैं, चलिए जानते हैं. 

आधार ऐप का इस्तेमाल कर इस तरह बदलें अपना मोबाइल नंबर: 

आधार मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए देनी होगी कितनी फीस:

ऐप के जरिए आधार नंबर अपडेट करने के लिए 75 रुपये की मामूली सी फीस देनी होती है. इस काम में 30 दिन तक का समय लग सकता है. यह पूरा प्रोसेस डिजिटल है और इससे किसी भी तरह के डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत खत्म हो जाती है. 

आधार ऐप पर एड्रेस भी कर सकते हैं अपडेट: 

आधार ऐप यूजर्स अब घर बैठे आसानी से अपना एड्रेस भी बदल सकते हैं. इसके लिए आपको एड्रेस का एक वैलिड प्रूफ डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा. इसके बाद डिटेल्स वेरिफाई करनी होंगी. फिर ऐप में पेमेंट करके रिक्वेस्ट पूरी करनी होगी.