IND vs SA: बड़ी गलती कर गया साउथ अफ्रीका, अब भुगतना होगा हर्जाना
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ये फैसला सही भी साबित हुई है. भारत के तीन विकेट जल्दी चले गए हैं. पहले सेश खत्म होने के बाद भारत ने 26 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं. टीम से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर नॉटआउट लौटे.
अफ्रीका के पास भारत पर प्रेशर बनाने का मौका था. गेंदबाजों ने प्लान के हिसाब से गेंदबाजी की लेकिन फील्डर दगा दे गए. अय्यर और कोहली दोनों के कैच ड्रॉप हुए. दोनों के बीच 64 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है.
अफ्रीका ने मौके गवाएं
टीम इंडिया का 12वें ओवर में गिल के रूप में विकेट गिरा. 13वें ओवर में श्रेयस अय्यर का कैच छूट गया. अय्यर बाहर जाती गेंद पर ड्राइव खेलने गए, गेंद बल्ला का बाहरी किनारा लेकर फिल्डर के पास गई, लेकिन मार्कों यानसेन ने आसान सा कैच छोड़ दिया. इसके बाद विराट कोहली को भी जीवनदान मिला. नांद्रे बर्गर की गेंद को कोहली ने लेग साइड में फ्लिक किया गेंद सीधे टोनी जॉर्जी के पास गया, उन्होंने भी मौका गंवा दिया.
खराब रही टीम इंडिया की शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन के स्कोर पर चलते बने. शुभमन गिल से उम्मीद थी, लेकिन वे 12 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए.
इन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया
टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट डेब्यू किया, जबकि साउथ अफ्रीका से डेविड बेडिंघम और नांद्रे बर्गर पहला टेस्ट खेल रहे हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका-डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा