IND vs SA: शानदार बैटिंग..कमाल की फील्डिंग, उम्र मजह 22 साल, अफ्रीका दौरे से Team India को मिला नया 'हीरो'
IND vs SA: साई सुदर्शन के रूप में टीम इंडिया को नया हीरो मिला है. साउथ अफ्रीका दौरे पर इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है.
IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को टी20 के बादे वनडे सीरीज में भी धूल चटाई है. केएल राहुल की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया है. इस सीरीज में एक तरफ जहां अर्शदीप सिंह ने 3 मैचों में 10 विकेट लेकर अपनी घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया तो वहीं दूसरी तरफ भारत को एक नया सितारा भी मिला है. डेब्यू सीरीज में उसने बता कि वह लंबी रेस का घोड़ा है. आगे जानिए आखिर कौन है ये खिलाड़ी...
भारत को मिला नया हीरो
दरअसल, वनडे सीरीज में भारत के लिए डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने अपने खेल से सभी का दिल जीता है. वह इस सीरीज के टॉप रन स्कोरर में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक के दम पर 63. 50 की औसत से 127 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन के बैटिंग टैक्नीक बहुत बढ़िया है. कई दिग्गज उनकी तारीफ कर चुके हैं. इस सीरीज के पहले वनडे में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया. 22 साल का ये खिलाड़ी भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाला 400वां प्लेयर है.
IPL से चर्चा में आए थे
साई सुदर्शन साल 2022 में पहली बार IPL के दौरान चर्चा में आए थे, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.
आईपीएल 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन
सुदर्शन को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के लिए रीटेन किया था. जिसके बाद उन्होंने आईपीएल के 16वें सीजन में भी जबरदस्त प्रदर्शन से समां बांध दिया. आईपीएल 2023 में सुदर्शन ने गुजरात के लिए 8 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 362 रन बनाए थे. उनकी बल्लेबाजी औसत 51.71 की थी.
आईपीएल फाइनल में 96 रन
साई सुदर्शन ने आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. जिसके बाद उनके लिए टीम इंडिया में एंट्री मिली.
पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगा चुके हैं सुदर्शन
साई सुदर्शन ने साल 2023 में हुए इमर्जिंग एशिया कप में टीम इंडिया के लिए कमाल किया था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक ठोका था. उस टूर्नामेंट की 5 पारियों में सुदर्शन ने 220 रन बनाए थे. इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था. इतना ही हनीं तमिनाडु प्रीमियर लीग 2021 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. इसके बाद टीएनपीएल 2023 की नीलामी में सुदर्शन सबसे महंगे बिके थे.