'गेहूं बेच कर टिकट लिया था...,' लखनऊ टी20 मैच रद्द होने के बाद फैंस ने BCCI को जमकर निकाला अपना गुस्सा
भारत और साथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच लखनऊ में खेला जाना था. हालांकि, घने कोहरे की वजह से मुकाबला रद्द हो गया और फैंस इससे गुस्से में दिखाई दिए.
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच होना था लेकिन घने कोहरे ने सब कुछ बिगाड़ दिया. एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और मैच रद्द हो गया.
हजारों दर्शक ठंड में बैठे इंतजार करते रहे लेकिन अंत में निराशा ही हाथ लगी. फैंस का गुस्सा बीसीसीआई पर फूट पड़ा. बता दें कि अब सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है.
मैच रद्द होने की वजह
17 दिसंबर 2025 की शाम को मैच शुरू होने का समय था शाम 7 बजे. लेकिन कोहरा इतना घना था कि मैदान पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. अंपायरों ने कई बार निरीक्षण किया लेकिन हालात नहीं सुधरे.
करीब ढाई घंटे की देरी के बाद रात साढ़े नौ बजे मैच रद्द करने का फैसला लिया गया. यह कोहरे और प्रदूषण की वजह से हुआ, जो दिसंबर में उत्तर भारत में आम है.
फैंस की निराशा और गुस्सा
स्टेडियम में आए दर्शकों की निराशा देखते ही बनती थी. कई लोग दूर-दूर से आए थे. एक फैन ने कहा कि उसने तीन बोरी गेहूं बेचकर टिकट खरीदा था और अब अपना पैसा वापस मांग रहा था. उसकी यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और आम क्रिकेट प्रेमी की भावनाओं को जाहिर करती है.
दूसरे फैंस ने कहा कि पैसा वापस मिलना कोई बड़ी बात नहीं, वे तो भारतीय टीम को खेलते देखना चाहते थे. एक दर्शक ने बताया कि मैच दिन में रखा जाता तो शायद खेल हो जाता. कई लोगों ने बीसीसीआई से पूछा कि दिसंबर में उत्तर भारत में रात के मैच क्यों रखे गए, जब कोहरा होना तय है.
यहां पर देखें वीडियो-
फैंस कर रहे थे बेहतर प्लानिंग की मांग
कुछ फैंस तो सुबह से यात्रा करके आए थे. आगरा से 350 किलोमीटर का सफर तय करने वाले एक समर्थक ने कहा कि वे बहुत दुखी हैं. स्टेडियम से बाहर निकलते समय लोग नारे लगा रहे थे और बेहतर प्लानिंग की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि लखनऊ जैसे शहर में इस मौसम में मैच नहीं रखने चाहिए.
बीसीसीआई की रिफंड नीति
बीसीसीआई के नियम के अनुसार अगर मैच बिना एक गेंद फेंके रद्द हो जाए तो टिकट का पैसा वापस मिल जाता है. हालांकि, फैंस कह रहे हैं कि पैसा से ज्यादा उन्हें क्रिकेट देखने का मौका खोने का दुख है.
और पढ़ें
- IND vs SA: गेंद फेंकना तो दूर टॉस भी नहीं हो पाया, लखनऊ में कोहरे की वजह से चौथा टी20 रद्द
- IND vs SA: संजू सैमसन के लिए नया साल बना आपदा में अवसर, गिल की चोट ने टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग कर दी पक्की!
- IND vs SA LIVE Score, 4th T20I: घने कोहरे के कारण रद्द हुआ मैच, अब कहां होगी दोनों टीमों के बीच आखिरी टक्कर?